गरीबी एक ऐसा अभिशाप है कि लोग इसके आगे विवश होकर अपना सबकुछ कुर्बान कर देते हैं। अब आप इस नन्हे से बच्चे को ही देख लीजिए। जिसका बचपन गरीबी ने छीन लिया है। फिर भी वह खुशी-खुशी घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहा है। फिलहाल इस छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ठेले पर मां की मदद करते दिखा छोटा बच्चा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अपनी मां के फूड कार्ट बिजनेस में उनका हाथ बंटा रहा है। वायरल वीडियो के कैप्शन में दावा किया जा रहा है कि यह छोटा चाइनीज लड़का अपनी मां की मदद करते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिस वजह से उनका फूड कार्ट का बिजनेस अचानक काफी तेजी से बढ़ गया।
ये भी पढ़ें:
बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा अपनी माँ की स्ट्रीट फूड कार्ट पर मेहनत से काम करता दिख रहा है। वह ग्राहकों को दुकान पर बुलाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाता है। जैसे वह कभी अपने हाथ में माइक लेकर चिल्लाते हुए अपने दुकान पर लोगों को बुलाता है तो कभी डांस कर उन्हें लुभाने की कोशिश करते दिखता है। उस बच्चे की मां कार्ट को चलाने के लिए काम करती दिख रही है।
बच्चे का वीडियो देख दुकान पर बढ़ गई लोगों की भीड़
बच्चे की मासूमियत, उसकी मेहनत और मां के प्रति उसका प्यार देखकर लोग इमोशनल हो गए। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि "यह देखकर आँखें नम हो गईं और ऐसे बच्चे ही समाज की असली ताकत हैं।" बताया जा रहा है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद मां के फूड कार्ट पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई। पहले जहां दिनभर में थोड़ी सी कमाई होती थी, वहीं, अब लोग खासकर इस बच्चे को देखने और उसे सपोर्ट करने के लिए आ रहे हैं। बच्चे के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
