Aaj Ka Ankfal (आज का अंकफल) 13 October 2026: आज 13 अक्टूबर 2026 है। आज नवरात्र का तृतीया दिवस है। अंकज्योतिष में 13 का संयुक्त अंक सूर्य और गुरु से संबंधित माना जाता है। यह अंक संघर्ष के बाद सफलता, वैभव और प्रसिद्धि देने वाला माना जाता है। 13 का एकल अंक 04 है, जिसके स्वामी राहु हैं। 13 संघर्षशील होने के बावजूद शुभ फल देने वाला अंक माना जाता है और यह तेजी से आगे बढ़ने की ऊर्जा देता है।
आज 13-10-2026 का भाग्यांक 06 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं। शुक्र, शनि और राहु आपस में परम मित्र माने जाते हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 और 08 हैं। शुक्र फिल्म, लेखन, वाणी, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल, पॉलिटीक्स और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।
आज नवरात्र की तृतीया तिथि होने के कारण दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अवश्य करें। माता की उपासना से आत्मबल बढ़ेगा और दिन की सकारात्मक ऊर्जा मजबूत होगी। अब अपने जन्मांक के अनुसार जानते हैं कि 13 अक्टूबर 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 1 वालों के लिए आज शुभ अंक 02 और 09 रहेंगे। जॉब में सूर्य, चंद्रमा और मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन और व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 और 09 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य में लीवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आज भगवान विष्णु की उपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 2 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 09 रहेंगे। जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 और 03 वाला व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रोग्रेस के साथ मन में संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग हरा और नीला है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 3 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। गुरु, सूर्य और मंगल ग्रहों का सपोर्ट मिलेगा। आज का दिन जॉब में प्रगति देने वाला रहेगा। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व की शुरुआत होगी और कामकाज में नई दिशा मिलेगी। स्वास्थ्य में उदर विकार से कष्ट हो सकता है। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 80% रहेगा।
मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 4 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 06 रहेंगे। गुरु और चंद्रमा का सपोर्ट मिलेगा। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील से लाभ होगा। जॉब में नामांक 02 और 03 वाले उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोग्रेस मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए अन्न और फल का दान करें। आज बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग नीला और बैंगनी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 5 (महीने की 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 5 वालों के लिए आज शुभ अंक 06 और 08 रहेंगे। व्यवसाय में भाग्यांक 06 के स्वामी शुक्र और मित्र ग्रह बुध लाभ देंगे। जॉब में नामांक 04 और 08 वाले उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कामकाज में वरिष्ठ लोगों से समर्थन मिलने से प्रोग्रेस तेज होगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज शीतल जल और गुड़ का दान करें। शुभ रंग लाल और नारंगी है। भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 6 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 05 रहेंगे। आज जॉब में प्रोग्रेस रहेगी। भाग्यांक 06 के स्वामी और अंक स्वामी शुक्र का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी जॉब में प्रोमोशन का अवसर देंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। आज सूर्य उपासना करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 7 वालों के लिए आज शुभ अंक 04 और 06 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी शुक्र हैं और इस अंक के स्वामी केतु हैं। व्यवसाय में गुरु और केतु कोई नया अनुबंध दे सकते हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशा मजबूत रहेगी। लीवर के रोगी स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। आज चावल का दान करें। शुभ रंग पीला और सफेद है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
मूलांक 8 (महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 8 वालों के लिए आज शुभ अंक 05 और 07 रहेंगे। आज के भाग्यस्वामी शुक्र हैं और इस अंक के स्वामी शनि हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। शनि और शुक्र नई बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग)
मूलांक 9 वालों के लिए आज शुभ अंक 01 और 02 रहेंगे। मंगल और गुरु का सपोर्ट मिलेगा। इस अंक के स्वामी मंगल हैं, जबकि भाग्यस्वामी शुक्र व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 04 और 08 वाले उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। राहु नस से संबंधित परेशानी दे सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। आज सात अन्न का दान करें। शुभ रंग लाल और पीला है। भाग्य प्रतिशत 75% रहेगा।
13 अक्टूबर 2026 के विशेष उपाय
आज नवरात्र की तृतीया तिथि होने के कारण माता दुर्गा की उपासना विशेष फलदायी रहेगी। दुर्गासप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें। माता दुर्गा के 108 नामों का जप करें और सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। मन की शांति और आत्मबल के लिए माता के सामने घी का दीपक जलाएं। जरूरतमंदों को अन्न और फल का दान करें। नवरात्र में नियमित रूप से माता की आराधना करने से मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति मजबूत होगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
