वायरल न्यूज़

Video: बिना सोए 3 दिन गुजारे, फिर आया वो पल... माँ-बच्चे की मिलन की कहानी ने पूरे सोशल मीडिया को रुलाया

मां की नींद, आराम, खाना सब कुछ बच्चे के लिए फीका पड़ जाता है। इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही एक उदाहरण देखने को मिला। जब एक महिला ने अपने खोए हुए बच्चे को तीन दिन बाद वापस पाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगी।

Image

बच्चे को पाकर रोने लगी मां (X/@gharkekalesh)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक मां और उसकी ममता को बखूबी बयां कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां अपने खोए हुए बच्चे को जब पाती है तो उसका रिएक्शन सीधे लोगों के दिलों को छू गया। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक छोटा बच्चा गुम हो जाता है। मां तीन दिन और तीन रात तक बिना एक पल की नींद लिए उसे खोजने की कोशिश करती रही। तीन दिन के लंबे इंतजार के बाद उस मां को अपना बच्चा मिलता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चे को लेने महिला पहुंची थाने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपने पति के साथ दौड़ते हुए पुलिस थाने पहुंचती है। जहां उसके खोए हुए बच्चे को ढूंढ लिया गया था। जब उस मां को उसका बच्चा दिया जाता है, तो वह उसे अपनी गोद में लेने के बाद फूट-फूटकर रोने लगती है। उसकी चेहरे पर थकान साफ दिखती है, लेकिन बच्चे के मिल जाने के बाद जो उसे सुकून की सांस आती है, वह किसी शब्द में बयां नहीं किया जा सकता। महिला का पति उसे ढांढस बधांते हुए नजर आता है।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

अपने बच्चे को खोने के बाद तीन दिन की यह बेचैनी किसी भी मां के लिए भी इतनी दर्दनाक होती है, जिसकी शायद कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। मां और उसके बच्चे यह मिलन इतना इमोशनल है कि देखने वाले की आँखें भी नम हो जाती हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज, हजारों लाइक्स और रीपोस्ट मिल चुके हैं। वीडियो में लोग कमेंट्स कर लिख रहे हैं, "माँ का प्यार सबसे बड़ा चमत्कार है।" वहीं, कुछ अन्य लोगों ने इस वीडियो में दिख रही मां की ममता को नमन किया और कहा, "3 दिन बिना सोए... सच्ची ममता क्या होती है, यह वीडियो वही दिखाता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article