स्पोर्ट्स

Asian Para Games 2026: सिमरन शर्मा का डबल धमाल, 200 मीटर के बाद 100 मीटर टी12 इवेंट में रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को आइची नागोया में रिकॉर्ड समय के साथ एशियाई पैरा खेलों में महिलाओं की 100 मीटर टी12 स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। उनका यह पैरा एशियाई खेल 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल है।

Image

सिमरन शर्मा

नागोया: भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को यहां 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था। बुधवार को सिमरन ने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने 12.51 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। टी12 वर्ग में उन दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनकी समस्या गंभीर नहीं है।

पेरिस पैरालंपिक में जीता था कांस्य पदक

छब्बीस वर्षीय सिमरन ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह अपने नए गाइड शिवम के साथ वापसी की राह पर हैं। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी पर डोपिंग उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। सिमरन ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में अपनी दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।

200 मीटर टी12 स्पर्धा में जीता था गोल्ड

सिमरन ने मंगलवार को एशियाई पैरा खेलों में नये रिकॉर्ड के साथ महिलाओं की 200 मीटर टी12 स्पर्धा में पहला स्वर्ण पदक जीता था जबकि हमवतन तेजलबेन दामोर ने कांस्य पदक हासिल किया। सिमरन ने 24.80 सेकंड का समय निकाला और ईरान की हजर सफरजादेह को पछाड़ा जिन्होंने 25.02 सेकंड का समय लिया था । पहली बार इन खेलों में उतरी तेजलबेन ने 25.23 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। पेरिस पैरालम्पिक 2024 में कांस्य जीतने वाली सिमरन ने नये गाइड शिवम के साथ खेला है क्योंकि डोपिंग उल्लंघन के आरोप में उनके पूर्व गाइड उमर सैफी प्रतिबंधित हैं। सिमरन ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेल 2023 में रजत पदक जीता था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article