टीवी मसाला

Exclusive: आसिम रियाज की शादी पर Umar Riaz का खुलासा, हिमांशी के आरोपों पर बोले- हमें वो परवरिश नहीं दी जो...

Exclusive Umar Riaz On Asim Riaz And Himanshi Khurana: 'बिग बॉस 13' फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के ब्रेकअप पर अब उमर रियाज ने चुप्पी तोड़ी है। उमर ने भाी की शादी की प्लानिंग पर भी बात की।

Image

Umar Riaz ने Asim Riaz की शादी और हिमांशी खुराना पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Exclusive Umar Riaz On Asim Riaz And Himanshi Khurana: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का हिस्सा रहे उमर रियाज बीते दो दिन पहले मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में शामिल हुए। उमर रियाज ने यहां रहते हुए मिस्टर फैजू-तान्या को शादी की शुभकामनाएं तो दीं ही, साथ ही वहां मौजूद बाकी स्टार्स के साथ भी जमकर एंजॉय किया। उमर रियाज ने मिस्टर फैजू के वलीमे में टेली टॉक इंडिया से भी बात की। उन्होंने इस दौरान अपनी और भाई आसिम रियाज की शादी की प्लानिंग पर चुप्पी तोड़ी। इतना ही नहीं, उन्होंने हिमांशी खुराना द्वारा लगाए गए आरोपों पर भी करारा जवाब दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Durga Puja 2026: सिंदूर खेला में शामिल हुईं Rupali Ganguly, मां दुर्गा को दी विदाई

उमर रियाज (Umar Riaz) ने आसिम रियाज की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, "वो शादी को लेकर बहुत पैशनेट है। लेकिन अभी वो अपने करियर पर ध्यान दे रहा है। सब्र का फल मीठा होता है। अगर कुछ हुआ मेरी जिंदगी में तो मैं जाहिर सी बात है शादी करूंगा। फैजू के निकाह की तस्वीरें देखने के बाद, मेरी भी शादी करने की इच्छा है। लेकिन अगले दिन ऐसा था कि ठीक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Gaurav Khanna-Shraddha Arya ने नए शो की शुरुआत से पहले की पूजा, वीडियो देख केमिस्ट्री पर फिदा हुए लोग

    आसिम रियाज के बारे में बात करते हुए उमर रियाज ने कहा, "वो बहुत शानदार है। वो म्यूजिक पर काम कर रहा है। उसकी जल्द ही एल्बम हाने वाली है। लेकिन दूसरे लोग आते हैं, उसके बारे में बात करते हैं। वो बहुत खुश है। लेकिन लोग उससे अटेंशन चाहते हैं। जब कोई उसे तंग कर देता है, वो तब बोलता है। वो आर्टिस्ट है। हर कोई आता है, और बकवास करके चला जाता है, क्योंकि उन्हें अटेंशन चाहिए। उनकी बातें घटिया हैं।"

    हिमांशी खुराना के लिए उमर रियाज ने कही ये बात

    आसिम रियाज (Asim Riaz) को लेकर हिमांशी खुराना ने बताया था कि वो चाहते थे कि मैं उनका धर्म स्वीकार करूंग, लेकिन ये मेरे लिए स्वीकार्य नहीं है। इसपर उमर रियाज ने तंज कसते हुए कहा, "हम शिक्षित लोग हैं। मैं खुद डॉक्टर हूं। मेरा पूरा परिवार शिक्षित है। हमें कभी भी वैसी परवरिश नहीं दी गई है। तो इस मामले पर बात करके इसे अटेंशन देने का मतलब नहीं बनता। लेकिन हां साफ करना और ये बताना जरूरी है कि हमारा वो इरादा नहीं है। हर इंसान अपने दिमाग में साफ है। अगर आप किसी को नीचा दिखाने का इरादा रखते हैं तो भगवान आपके साथ कभी अच्छा नहीं करेगा। तो ये कर्मा है।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article