वायरल न्यूज़

Chor Ka Video: मेट्रो में पकड़ा गया हैंडसम चोर, पहले लगा थप्पड़ फिर हुई लात-घूंसों की बरसात

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 18, 2025, 08:01 AM IST

Chor Ka Video: वीडियो में देखेंगे कि मेट्रो में एक ऐसे शख्स पर चोरी का आरोप लगता है जो दिखने में बेहद हैंडसम नजर आता है। मगर बाद बेचारे की फिर इतनी पिटाई हुई कि CISF को बचाने के लिए आना पड़ गया।

Image

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर पकड़ा गया चोर। (Photo/X.com)

Chor Ka Video: यात्रियों की सुविधाओं से ज्यादा दिल्ली मेट्रो अन्य मामलों की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहती हैं। यहां कभी रीलबाज यात्रियों को परेशान करते हैं तो कभी चोरी के मामले लोगों का दिमाग घुमा देते हैं। अभी मेट्रो में चोरी से जुड़ा एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक यात्री ने दिखने बेहद हैंडसम लग रहे चोर को मोबाइल निकालते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने चोर को इतनी बुरी तरह पीटा कि बचाने के लिए CISF की टीम को आना पड़ गया।

पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें देखेंगे कि चोर लोगों के बीच में घिरा हुआ है। इसमें एक शख्स उससे बहस करता हुआ नजर आता है। हैंडसम दिख रहे शख्स पर आरोप है कि उसे मोबाइल चुराते हुए रंगेहाथ देखा गया है। हालांकि चोर इससे इनकार करता है और वहां जाने से कोशिश करता है। मगर सामने खड़े शख्स ने उसे तभी जोरदार झापड़ रसीद कर दिया। चोर कुछ समझ पाता तभी उसपर लात-घूंसों की बरसात हो गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @AnathNagrik नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article