वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़की के साथ बाइक राइडर की गुंडागर्दी, धीरे चलाने को कहा तो मार दिया थप्पड़

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 17, 2025, 07:41 AM IST

Viral Video Today: कहा गया है कि लड़की ने बाइक राइडर को बहुत तेज गाड़ी चलाने से रोकनी की कोशिश की। इसके साथ शॉर्टकट मारने का भी विरोध किया गया है। इसपर दोनों के बीच बहस हुई और राइडर ने लड़की को थप्पड़ जड़ दिया।

Image

लड़की के साथ गुंडागर्दी का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। (Photo/Twitter)

Viral Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। दावा किया गया बाइक राइडर ने लड़की के थोड़ा सा विरोध करने पर जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने बाइक बहुत तेज दौड़ाने और शॉर्टकट मारने का विरोध किया। इससे दोनों के बीच बहस छिड़ गई और बात बुरी तरह कहासुनी तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में नजर आता है तभी राइडर ने लड़की को जोरदार थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना तेज था लड़की सीधे सड़क पर जा गिरी।

लड़की को मारा थप्पड़

बाइक राइडर की गुंडागर्दी से जुड़ा ये वीडियो बेंगलुरु के जयनगर से जुड़ा है। यहां लड़की ने रैपिडो बुक की थी। लड़की बाइक पर बैठी और गंतव्य से पहुंचने से पहले बाइक रोकने के लिए कहा। लड़की ने कथित तौर पर राइडर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया। लड़की ने शॉटकर्ट मारने का भी विरोध किया। इसपर राइडर ने लड़की को इतना जोरदार थप्पड़ मारा कि बेचारी जमीन पर गिर पड़ी।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

पहले लड़की ने मारे थप्पड़

हालांकि आरोप ये भी लड़की ने ही पहले रैपिडो राइडर को थप्पड़ मानकर विवाद की शुरुआत की थी। घटना से जुड़ा एक और सीसीटीवी फुटेज इस दावे के साथ वायरल हुआ है। इसमें लड़की कथित तौर पर रैपिडो राइडर को तीन थप्पड़ मारते हुए नजर आती है। घटना से जुड़े दोनों ही वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किए गए हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article