वायरल न्यूज़

रील बनाने की धुन में खोया था शख्स, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा कि होश आ गए ठिकाने

रील बनाने की धुन एक युवक पर इस कदर सवार हुई कि उसे असल दुनिया का ख्याल ही नहीं रहा और रील के ही चक्कर में उसके मोबाइल की रेल बन गई। सोशल मीडिया पर युवक का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image

रील बनाना शख्स को पड़ा भारी (X/@ItyagiSajid)

रील बनाने की होड़ में आज का युवा इस कदर व्यस्त है कि वह सबकुछ नजरअंदाज कर सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने की जुगत लगाए जा रहा है। हाल में एक ऐसे ही युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जो रील बनाने की धुन में यह भूल गया कि असल दुनिया में चल क्या रहा है।

मोबाइल गया पानी में

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक शांत सी जगह पर है, जहां नदी और झरने बह रहे हैं। वैसे माहौल में बिल्कुल प्राकृतिक नजारे के साथ रील शूट करने लगता है। सबसे पहले तो वह रील बनाने के लिए अपना फोन निकालता है। उसे वह tripod पर फिक्स करता है, फिर एक जगह पर जाकर रील बनाने के लिए डांस करने में मशगुल हो जाता है। इधर, जैसे ही युवक Tripod को खड़ा कर जाता है, अगले ही पल वह Tripod अनियंत्रित होकर झरने में गिर जाता है। लेकिन युवक को इस बात की जरा सी भी भनक नहीं लगती। जब रील बनाने के बजाय उसका ध्यान उसके फोन पर जाता है तब उसे यह समझ आता है कि उसका ट्राइपॉड झरने में गिर गया है। जिसके बाद वह युवक तुरंत ही झरने के पास भागते हुए आता है और पानी के अंदर से अपना मोबाइल निकालता है।

वीडियो देख लोगों ने युवक के खूब मजे लिए

इस वायरल मजेदार वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ItyagiSajid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने मजेदार कमेंट किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मोबाइल के साथ-साथ रील भी पानी में चली गई।" दूसरे ने लिखा, "इतना अच्छा डांस किया था, सब कुछ बेकार हो गया।" तीसरे ने लिखा, "जमीन का मोबाइल पानी में चला गया तो वीडियो किसने बनाया? मतलब वीडियो कोई और बना रहा था।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article