सोशल मीडिया के इस जमाने में आज मोबाइल हर किसी के हाथ में है और यह लोगों के जीवन का एक ऐसा अभिन्न हिस्सा बन चुका है जिसे अलग करना नामुमकिन है। लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना हाथ अपने मोबाइल की तरफ ले जाते हैं और उनका हाथ उनके मोबाइल पर तब तक रहता है जब तक वे रात को सो ना जाएं। रात को सोने से पहले भी लोग आखिरी बार मोबाइल के स्क्रीन को छूकर ही सोते हैं। मोबाइल चलाने की लत धीरे-धीरे एक खतरनाक रूप धारण करते जा रही है, जिसकी एक झलक आपको इस वायरल वीडियो में देखने को मिल सकताी है, जहां मोबाइल चलाने की लत इंसान को इतनी भारी पड़ी कि उसकी जान खतरे में आ गई।
फोन में व्यस्त युवक हुआ हादसे का शिकार
वायरल हो रहा यह वीडियो किसी फैक्ट्री का लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काम करते वक्त भी एक शख्स का पूरा ध्यान उसके फोन पर टिका हुआ है। ऐसे में वह फोन चलाते हुए एक ट्रॉली को खींचते हुए देखा जा सकता है। एक जगह वह ट्रॉली को छोड़कर सामने लगे हुए लोहे के दरवाजे को खोलते दिखता है, लेकिन इस वक्त भी उसका पूरा ध्यान फोन पर ही रहता है। अगले ही पल वह फोन चलाते हुए जैसे ही ट्रॉली को लेकर आगे बढ़ता है, वैसे ही वह नीचे एक गड्ढे में गिर जाता है।
वीडियो हो रहा वायरल
शख्स के साथ हुए इस हादसे का वीडियो फैक्ट्री में ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @alkuran1650 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।
