वायरल न्यूज़

47 लाख वाली मोटी सैलरी को इंजीनियर ने कहा ना, वजह सुनकर सोच में पड़ जाएंगे

47 LPA job offer: एक टेक प्रोफेशनल ने ₹47 लाख सालाना का शानदार जॉब ऑफर ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह अभी उस रोल की जिम्मेदारियों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं हैं। उनका मानना है कि बड़ी सैलरी के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं, और बिना पूरी तैयारी के ऐसा मौका लेना जोखिम भरा हो सकता है।

Image

47 लाख की नौकरी ठुकराने की कहानी (Photo: iStock)

Tech Professional Story: एक टेक प्रोफेशनल ने ₹47 लाख सालाना (LPA) का जॉब ऑफर ठुकरा दिया। जिसके बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर इस विषय को लेकर बहस छिड़ी हुई है। आमतौर पर लोग इतनी बड़ी सैलरी पाने का सपना देखते हैं, लेकिन इस युवक ने एक अलग सोच दिखाते हुए यह मौका छोड़ दिया। वनेश माली नाम के इस प्रोफेशनल को पुणे में एक सीनियर पद के लिए शानदार ऑफर मिला था। सैलरी भी काफी आकर्षक थी और कंपनी भी अच्छी मानी जा रही थी। फिर भी उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार नहीं किया। इसकी वजह जानकर लोग हैरान रह गए।

ज्यादा सैलरी का मतलब सिर्फ पैसा नहीं

वनेश का मानना है कि किसी भी बड़ी सैलरी के साथ बड़ी जिम्मेदारियां भी जुड़ी होती हैं। उन्होंने महसूस किया कि जिस पद के लिए उन्हें ऑफर (career decision viral) मिला है, उसके लिए जरूरी अनुभव और स्किल्स अभी उनके पास पूरी तरह से नहीं हैं। ऐसे में अगर वे यह नौकरी ले लेते, तो उनसे बहुत ज्यादा उम्मीदें की जातीं। उन्होंने साफ कहा कि ज्यादा सैलरी का मतलब सिर्फ पैसा नहीं होता, बल्कि उस स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी होता है। ऐसे रोल में सीखने का समय कम मिलता है और तुरंत परिणाम देने का दबाव रहता है। अगर वे उस दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो इससे उनका आत्मविश्वास भी प्रभावित हो सकता था और कंपनी को भी नुकसान हो सकता था।

दो धड़ों में बंटा सोशल मीडिया

इसी सोच के चलते वनेश ने यह फैसला लिया कि पहले वह अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाएंगे, अनुभव हासिल करेंगे और फिर सही समय पर ऐसे मौके को अपनाएंगे। उनका यह कदम यह दिखाता है कि सिर्फ बड़ी सैलरी ही सब कुछ नहीं होती, बल्कि सही समय पर सही फैसला लेना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनके फैसले की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे एक बड़ा जोखिम मान रहे हैं। लेकिन यह कहानी हमें सिखाती है कि करियर में आगे बढ़ने के लिए खुद की तैयारी और आत्मविश्वास सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article