वायरल न्यूज़

Knowledge Facts: पाकिस्तान में सुहागरात को क्या कहते हैं? असली नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप

Suhagrat Meaning: पाकिस्तान में शादी की पहली रात को “शब-ए-अरूसी” कहा जाता है, जिसका मतलब होता है शादी की रात। वहीं भारत में इसे “सुहागरात” कहा जाता है। नाम अलग होने के बावजूद, दोनों का मतलब एक ही है। दूल्हा-दुल्हन के रिश्ते की नई शुरुआत और एक-दूसरे को समझने का समय।

Image

शादी की पहली रात का दिलचस्प सच (Photo: iStock)

Pakistan wedding night name: शादी हर संस्कृति में एक खास और यादगार पल होता है। इसी शादी से जुड़ी एक अहम परंपरा है शादी की पहली रात, जिसे भारत में आमतौर पर “सुहागरात” कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान में इस रात को अलग नाम से जाना जाता है? वहां इसे “शब-ए-अरूसी” कहा जाता है। “शब-ए-अरूसी” उर्दू भाषा का शब्द है, जिसका सीधा मतलब होता है “शादी की रात” या “विवाह की रात”। पाकिस्तान में उर्दू मुख्य भाषा होने की वजह से यह शब्द बहुत आम है और लोग इसी नाम का इस्तेमाल करते हैं।

“सुहागरात” शब्द ज्यादा प्रचलित

इसके अलावा एक और शब्द “शब-ए-जफाफ” भी सुनने को मिलता है, जिसका मतलब होता है “मिलन की रात”। हालांकि यह शब्द थोड़ा कम इस्तेमाल होता है और ज्यादातर लोग “शब-ए-अरूसी” ही कहते हैं। अगर भारत की बात करें, तो यहां “सुहागरात” शब्द ज्यादा प्रचलित है। यह शब्द हिंदी और संस्कृत से मिलकर बना है, जिसमें “सुहाग” का मतलब होता है वैवाहिक सौभाग्य और “रात” का मतलब रात होता है। यानी “सुहागरात” का अर्थ हुआ सौभाग्य की रात। नाम अलग-अलग होने के बावजूद, दोनों देशों में इस परंपरा का मतलब लगभग एक जैसा ही होता है।

यह रात दूल्हा और दुल्हन के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक

असल में यह रात दूल्हा और दुल्हन के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक होती है। इस दौरान वे पहली बार एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की शुरुआत करते हैं। यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि आपसी समझ, भरोसे और प्यार की नींव रखने का समय होता है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन नामों को लेकर मजाक या तुलना देखने को मिलती है, लेकिन सच्चाई यह है कि नाम भले ही अलग हों, भावना और महत्व एक जैसा ही है। भारत में “सुहागरात” और पाकिस्तान में “शब-ए-अरूसी”- दोनों ही एक ही खास पल को दर्शाते हैं, जो शादीशुदा जीवन की शुरुआत का प्रतीक होता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article