वायरल न्यूज़

Viral: भारतीय युवक के प्यार में दीवानी हुई स्वीडन की लड़की, 10 साल बाद इंडिया आकर रचा ली शादी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 29, 2023, 02:19 PM IST

Swedish Girl Love Indian Man: 10 साल पहले पवन और स्वीडन की क्रिस्टन ने फेसबुक पर एक दूसरे से हाय-हैलो करना शुरू किया था।। अब 10 साल बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। स्वीडिश लड़की ने इंडिया आकर हिन्दू रीति-रिवाज से पवन से शादी रचाई।

Image

शादी (ANI)

KEY HIGHLIGHTS
  • एटा के पवन ने स्वीडन के क्रिस्टन से रचाई शादी
  • स्वीडिश लड़की ने इंडिया आकर शादी रचाई
  • हिन्दू रीति-रिवाज से पवन-क्रिस्टन की हुई शादी

Swedish Girl Love Indian Man: प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। प्यार में डूबे लोग न जात-पात को मानते हैं और ना ही सरहदों को पहचानते हैं। आपने बहुत सारे ऐसे प्यार के किस्से सुने होंगे, जिसमें किसी देसी लड़के ने विदेशी लड़की को अपना पार्टनर बनाया है। ऐसा ही कुछ हुआ उत्तर प्रदेश के एटा में। जहां एक देसी लड़की ने स्वीडन की लड़की से शादी की। इसमें सबसे अहम बात यह रही कि स्वीडिश लड़की खुद इंडिया आई और उसने एटा के लड़के के साथ शादी रचाई।

देसी दूल्हा विदेशी दुल्हन

एटा शहर में यह अनोखा रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। युवक का नाम पवन है, जो पिछले 10 सालों से स्वीडन की एक लड़की से प्यार करता था। दोनों के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। 10 साल पहले पवन और स्वीडन की क्रिस्टन ने फेसबुक पर एक दूसरे से हाय-हैलो करना शुरू किया था।। अब 10 साल बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। स्वीडिश लड़की ने इंडिया आकर हिन्दू रीति-रिवाज से पवन से शादी रचाई। इन दोनों की तस्वीरेंं सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पवन और क्रिस्टन की शादी से दोनों के परिवार वाले बेहद खुश हैं। इस विवाह को लेकर पूरे कस्बे में जोर शोर से चर्चा चल रही है। एटा के अवागढ़ कस्बा निवासी गीतम सिंह बाइक रिपेयरिंग का काम करते हैं। बीटेक करने के बाद उनका बेटा पवन देहरादून में नौकरी करता है। वहां पर स्वीडन की लड़की क्रिस्टन फेसबुक के जरिए उसके संपर्क में आती है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को प्यार करने लगते हैं। दोनों पिछले 10 सालों से फोन और विडियो कॉल से बातचीत करते रहे। करीब एक साल पहले पवन और क्रिस्टन की मुलाकात आगरा में हुई थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article