Sun Burning Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जो यूजर्स के होश उड़ा देता है। प्रकृति से जुड़े कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हम सभी जानते हैं कि सूर्य में कितना अधिक ताप है। किया आपने कभी सूर्य को जलते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी अंतर्आत्मा कांप जाएगी। वीडियो में आप सूरज को जलता हुआ देख पाएंगे। इसमें आपको आग की भीषण लपटें उठती दिखाई देंगी।
सूरज के जलने का वीडियो देख होश उड़ जाएंगे
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, वह देखने में बहुत ही ज्यादा अद्भुत लग रहा है। इस वीडियो में आप सूर्य को आग की लपटों की तरह धधकते देख सकते हैं। आपकोवीडियो में बर्फ से ढकी हुई पहाड़ों की चोटी दिखाई दे रही है। इस पड़ाड़ी के उस पार आपको जलती हुई आग की लपटें नजर आ रही होंगी। पहली नजर में आप भ्रमित होंगे कि शायद यह ज्वालामुखी के फूटने की घटना है। हालांकि, आपको सच्चाई बता दें कि यह ज्वालामुखी के फूटने की घटना नहीं बल्कि जलते सूर्य का वीडियो है। देखें वीडियो-
आपको बतां दि कि यह अद्भुत दृश्य चीन के मेली स्नो माउंटेन से सामने आया है। सूरज के जलने का दृश्य देखकर लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। वीडियो को @wonderofscience नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें आप ओरोग्राफिक क्लाउड्स यानि हवा के दबाव तथा नमी से बनने वाले बादलों के बीच ढलता हुआ सूरज देख पाएंगे। बादलों के कारण सूर्य की रोशनी आग के लपटों की तरह नजर आ रही है।
