वायरल न्यूज़

OMG: सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए खुद को बेचने चली महिला, डीलर को दिया ऐसा ऑफर जानकर शॉक्ड रह जाएंगे

Ajab Gajab News: डीलर ने इस महिला की चैट लीक कर दी, जिसमें महिला ने खुद को बेचने की बात कही थी। यहां तक कि कार डीलर महिला की सोच देखकर सदमे में चला गया। डीलर ने बताया कि महिला कार खरीदने के लिए खुद को बेचने को भी तैयार हो गई।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Ajab Gajab News: मलेशिया से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सेकंड हैंड कार खरीदने के लिए जो किया, उसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, एक महिला को सेकंड हैंड कार इतनी पसंद आई कि उसे खरीदने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद महिला ने खुद को बेचने का डिसीजन ले लिया। महिला ने डीलर को खुद को बेचने का ऑफर दे डाला।

खुद को बेचना चाहती थी महिला

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, डीलर ने इस महिला की चैट लीक कर दी, जिसमें महिला ने खुद को बेचने की बात कही थी। यहां तक कि कार डीलर महिला की सोच देखकर सदमे में चला गया। डीलर ने बताया कि महिला कार खरीदने के लिए खुद को बेचने को भी तैयार हो गई। डीलर ने Mfa Bob नाम के फेसबुक अकाउंट से इस घटना को शेयर किया और बताया कि एक महिला से सेकंड हैंड बीएमडब्यू कार की डील 3.4 लाख रुपये में तय हुई थी।

महिला के पति को भी नहीं थी दिक्कत

डील तय होने के बाद महिला अपने घर चली गई। इसके बाद घर से महिला का फोन आया। वह कार के 2.1 लाख रुपये दे रही थी। इसके अलावा बचे हुए 1.3 लाख रुपये की जगह खुद का ऑफर कर दिया। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि महिला के पति को भी कोई ऐतराज नहीं था। महिला ने डीलर को कई बार मैसेज किया और डील फाइनल करने को कहा। हालांकि, डीलर उस महिला के ऑफर से परेशान हो गया और उसने महिला की चैट लोगों के बीच वायरल कर दी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article