Viral Video: भारतीय सेना के जवान न केवल देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाते हैं, बल्कि अपनी अटूट देशभक्ति और अदम्य हौसले से हर भारतीय को प्रेरित भी करते हैं। सोशल मीडिया पर भी जवानों के एक से एक अनोखे और हैरतअंगेज वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक और ऊर्जा से भरा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल छू रहा है। क्योंकि, इस वीडियो (Dance Video) में जवान जमकर भांगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस वीडियो में बर्फिले और उबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में तैनात भारतीय सेना के जवान फुर्सत के कुछ पलों में एक साथ मिलकर खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में लगे स्पीकर्स पर पंजाबी गाना बज रहा है और जवान पूरी मस्ती में भांगड़ा कर रहे हैं। कठिन मौसम, कड़ाके की ठंड और परिवार से हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद उनके चेहरे पर मुस्कान और आंखों में गजब का उत्साह साफ देखा जा सकता है। पहाड़ों की विषम परिस्थितियों में ड्यूटी निभाना आसान नहीं होता। ऐसे में जवानों के बीच का यह भाईचारा और खुशनुमा माहौल ही उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाए रखता है। वीडियो में दिख रहा यह तालमेल दर्शाता है कि भारतीय सेना सिर्फ एक अनुशासित बल नहीं, बल्कि एक अटूट परिवार है। देखें वीडियो...
भारतीय जवानों का अलग अंदाज
वीडियो देखकर आपका भी झूमने का मन कर रहा होगा। कई लोग तो बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स जवानों के इस जज्बे और जोश की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में 'जय हिंद', 'सैल्यूट टू इंडियन आर्मी' और 'हमारा गर्व' जैसे संदेश लिखकर हमारे जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
