टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'बस कर बहन...', Kamya Panjabi ने Love Gill का उड़ाया मजाक, स्काउट को गले लगाने पर मारा ताना

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट फिर से नजदीक दिखाई दे रहे हैं। लव स्काउट को बार बार गले लगाती दिखीं, जिस पर अब काम्या पंजाबी ने ताना मारा है।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियों पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। इस वजह से एक वीकेंड के वार पर पूरा इन दोनों के मुद्दे पर चर्चा भी हो चुकी है। रोहित शेट्टी के समझाने और काशी के शो में आने के बाद लव और स्काउट ने दूरी बना ली थी, लेकिन अब एक बार फिर दोनों की नजदीकियों पर ध्यान गया है। बीते एपिसोड में लव गिल बार बार स्काउट ओपी को गले लगाती हुई नजर आई थीं, जिस पर अब काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने रिएक्ट किया है और लव गिल का मजाक उड़ाया है। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें:Ramayana Public Review: रावण-जटायु के युद्ध सीन ने जीता दिल, Yash की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस

    लव गिल ने स्काउट ओपी को लगाया गले

    बिग बॉस 20 में फैमिली वीक चल रहा है। दिवाली के मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स के लिए घरवालों का मैसेज आया है। लव गिल के लिए उनकी मां का संदेश आया था, जिसे लव सुनकर काफी इमोशनल नजर आईं। इस मौके पर लव की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह इधर से उधर उछल रही थीं। इसी दौरान लव स्काउट को बार बार गले लगा रही थीं। लव ने स्टेज से उतरते ही स्काउट को गले लगाया फिर वह रूम में भी स्काउट को हग करते हुए दिखे। इस मौके की तस्वीरें और वीडियोज वायल हो रहे हैं। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: '10-12 बार...' यंग DSA ने किया शॉकिंग खुलासा, GF समीक्षा को कई बार चीट करने की बात कबूली

      काम्या पंजाबी ने उड़ाया लव गिल का मजाक

      लव के जरिए स्काउट को इतनी बार गले लगाने पर काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है। काम्या ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें काम्या ने लव और स्काउट का नाम नहीं लिखा है, लेकिन उनके कमेंट सेक्शन में फैंस ने अंदाजा लगा लिया कि काम्या का पोस्ट लव के लिए ही है। काम्या ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बस कर बहन कितना गले लगाएगी। वैसे किस किस को लगा कि वो सारे गले इमोशनल कम्म और रिवेंज वाले ज्यादा थे। अब भाई बहन के रिश्ते में कौन किसे पहले टेक्स्ट करेगा ये तनाव भी तो था ना बहन को।'

      लव का सपोर्ट कर चुकी हैं काम्या पंजाबी

      काम्या के इस पोस्ट पर फैंस लगातार लव और स्काउट के मजे ले रहे हैं। कई यूजर्स ने लव और स्काउट की हग वाली तस्वीरें पोस्ट की है। बता दें कि काम्या ने हमेशा से ही लव और स्काउट की नजदीकियों पर सवाल उठाया है। हालांकि, जब काश्वी ने लव को टारगेट किया था तब काम्या ने लव का सपोर्ट किया था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article