बॉलीवुड

Ramayana Public Review: रावण-जटायु के युद्ध सीन ने जीता दिल, Yash की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस

Ramayana Public Review: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्मा रामायण सिनेमाघरों में आते ही छा गई है। फिल्म के फर्स्ट शो को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, जिनके रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं।

Image

ramayana (photo credit- instagram)

Ramayana Public Review: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का पहला पार्ट फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भगवान राम की कहानी को सिनेमाघरों में बड़े स्तर पर दिखाया गया है। फिल्म में भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर (Ranber Kapoor) निभा रहे हैं और माता सीता के रोल में सई पल्लवी दिल जीत रही हैं। इस फिल्म में रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) हैं और लक्ष्मण का रोल एक्टर रवि दुबे ने निभाया है। इनके अलावा भी फिल्म में जबरदस्त कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनकी जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को काफी इंप्रेस कर दिया है। नितेश तिवारी ने फिल्म के एक-एक सीन को काफी बारीकी से पेश किया है। आइए आपको बताते हैं कि दर्शकों ने फिल्म पर किया रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer Release Date: इस दिन रिलीज होगा Salman Khan स्टारर का ट्रेलर, CBFC की मंजूरी का है इंतजार

रावण और जटायु के फैन हुए फैंस

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण 5 नवंबर यानी आज सिनेमाघरों में आई है। फिल्म दिवाली से चंद दिन पहले ही रिलीज हुए हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह फिल्म के लिए साफ देखने के लिए मिल रहा है। फिल्म के फर्स्ट शो को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग थिएटर पहुंचे हैं, जिसकी झलक X पर उनके रिव्यू से साफ मिल रही है। लोगों ने फिल्म के लिए एक्स पर अपना रिव्यू देना शुरू कर दिया है और हर किसी ने रामायण की तारीफ की है। लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा रावण और जटायु की लड़ाई ने खींचा है। एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, 'एक शानदार सिनेमाई अनुभव। राम के किरदार में रणबीर कपूर छा गए हैं, जबकि रावण के रूप में यश का काम बेहतरीन है। लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का जिक्र खास तौर पर होना चाहिए। और रावण-जटायु की लड़ाई तो इस फिल्म के सबसे बेहतरीन हिस्सों में से एक है। जरूर देखें रामायण।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection: 1000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन

    लोगों ने की फिल्म की तारीफ

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैंने जटायु बनाम रावण के इस युद्ध दृश्य को ऐसे बनाया है, मानो यह रामायण पर बनी किसी फिल्म का हिस्सा हो। यह प्रशंसकों द्वारा AI की मदद से बनाया गया एक वीडियो है, जिसमें रामायण फिल्म से प्रेरित किरदारों, जगहों और अन्य चीजों का इस्तेमाल किया गया है। इसका किसी आधिकारिक प्रोजेक्ट से कोई लेना-देना नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'यह सिर्फ फिल्म बनाना नहीं है; यह अपने सर्वोच्च शिखर पर मौजूद एक शानदार सिनेमा है।' ऐसे ही कमेंट्स लगातार लोग कर रहे हैं।

    कितनी होगी पहले दिन की कमाई

    बता दें कि रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है, जिसमें मेकर्स ने लगभग 4000 करोड़ के बजट में तैयार किया है। फिल्म का बजट कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है और अब दावा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। दावा किया गया है कि ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले दिन 140 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करके तहलका मचा देगी। कई जगह पर ओपनिंग 200 करोड़ की भी बताई गई है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article