वायरल न्यूज़

गणेश चतुर्थी पर दिखा अद्भुत नजारा, 12 हजार शंखों से सज कर पधारे 'शंखपति', सोशल मीडिया पर छाए 40 फीट के 'बप्पा'

Viral Video: तमिलनाडु के चेन्नई स्थित कोलाथुर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां 12,000 सफेद शंखों का उपयोग करके भगवान गणेश की 40 फीट ऊंची भव्य और आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।

Image

शंख से बने गणेश जी

Viral Video: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी गणेश जी के एक से एक वीडियो छाए हुए हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे भी हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, तमिलनाडु (Tamil Nadu) के चेन्नई से आई इस खास झलक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। चेन्नई के कोलाथुर इलाके में इस बार गणेशोत्सव को बेहद अनोखे और दिव्य तरीके से मनाने की तैयारी की गई है। जिसका वीडियो लोगों के बीच धूम मचा रहा है।

    बताया जा रहा है कि यहां पंडाल में स्थापित की गई भगवान गणेश की विशालकाय प्रतिमा की ऊंचाई 40 फीट है। इस भव्य मूर्ति की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने में 12,000 असली और चमकदार सफेद शंखों का इस्तेमाल किया गया है। बारीक कारीगरी और शंखों से की गई भव्य सजावट मूर्ति की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। जिस तरह का यह भव्य नजारा है, उसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

    भव्य नजारा

    वीडियो देखकर आपकी आंखें भी खुली की खुली रह गई होगी। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इस अलौकिक रूप के दर्शन करने के लिए स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दूर से श्रद्धालु पंडाल पहुंच रहे हैं। आरती के दौरान उठती धुआं और शंखों से सजी प्रतिमा का यह दृश्य श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस भव्य प्रतिमा की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article