एजुकेशन

CSIR UGC NET Registration 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख, जल्द करें अप्लाई

CSIR UGC NET December Registration 2026 Last Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज यानी 5 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 7 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था।

Image

CSIR UGC NET December 2026 Last Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

CSIR UGC NET December Registration 2026 Last Date: अगर आपने भी अभी तक सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए बड़ी खबर है। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आज यानी 5 नवंबर 2026 को आवेदन की आखिरी तारीख है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 7 अक्टूबर 2026 को एक्टिव कर दिया गया था। वहीं लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 6 नवंबर से 9 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यहां शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 9 नवंबर 2026 है।

CSIR UGC NET December Exam Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा कब है

बता दें सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरे शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे यानी 180 मिनट होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December 2026

CSIR UGC NET December 2026

CSIR UGC NET December Registration 2026 Apply Online: सीएसआईआर यूजीसी नेट लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CSIR UGC NET December Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण करें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा इंग्लिश और हिंदी दो मीडियम में होगी। इसमें केमिकल साइंस, अर्थ, एटमॉसफेरिक, ओसियन एंड प्लानेटरी साइंस, लाइफ साइंस और बायोटेक्नोलॉजी, मैथेमेटिक्स साइंस और फिजिकल साइंस विषय शामिल है।

500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वो आज यानी 5 नवंबर को बिना लेट फीस के अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं अतिरिक्त शुल्क के साथ अभ्यर्थी 9 नवंबर 2026 तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इसके लिए 500 रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। यहां अभ्यर्थी डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई भुगतान मोड का उपयोग करके भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन लागू शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article