वायरल न्यूज़

न डर, न हिचकिचाहट...इतनी लंबी साइकिल पर चढ़ने का हैरतअंगेज अंदाज देख आप भी दंग रह जाएंगे, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का कई फीट ऊंची, बेहद अजीब तरह से डिजाइन की गई साइकिल पर चढ़कर सड़क पर सरपट दौड़ाता नजर आ रहा है।

Image

शख्स का अतरंगी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @bellobk001)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग चकरा जाता है। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जहां एक शख्स बेहद लंबी और अनोखी साइकिल पर स्टंट करता नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह साइकिल आम साइकिल जैसी बिल्कुल नहीं है। इसका फ्रेम सामान्य साइकिल से कई गुना ऊंचा है, जिस पर पैदल चढ़ना लगभग नामुमकिन सा लगता है। लेकिन, वीडियो में दिख रहा युवक साइकिल को थोड़ा सा दौड़ाकर, उसके ऊंचे पायदानों पर एक-एक पैर रखते हुए सीधे 10 फीट ऊपर गद्दी तक पहुंच जाता है। एक बार गद्दी पर बैठने के बाद युवक बड़े ही आराम से व्यस्त सड़क पर साइकिल पेडल करने लगता है। आसपास से गुजरते बाइक सवार और कार चालक बस इस शख्स को देखते ही रह जाते हैं। इतनी ऊंचाई पर संतुलन बनाए रखना बेहद जोखिम भरा काम है, लेकिन युवक बिना किसी झिझक के साइकिल को नियंत्रित कर आगे बढ़ता जाता है। देखें वीडियो...

    शख्स का अनोखा जुगाड़

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर एक पल के लिए चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अलग ही लेवल का स्वैग है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को bellobk001 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो क अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इतनी ऊंचाई से गिरने का अंजाम क्या होगा, लगता है भाई ने इस बारे में सोचा ही नहीं। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि ट्रैफिक जाम से बचने की सबसे बेहतरीन तकनीक है यह। वहीं कई लोगों ने युवक की इस बैलेंसिंग स्किल और हिम्मत की जमकर तारीफ भी की। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article