Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो (Trending Video) सामने आते हैं जो न सिर्फ हमारा ध्यान खींचते हैं, बल्कि दिल को छू लेते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हम जिंदगीभर नहीं भूल पाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक बेहद खूबसूरत और भक्तिमय वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चों ने गणेश का एक विशाल और सुंदर आकार बनाया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्कूल के परिसर में दर्जनों बच्चों को एक विशेष अनुशासन और तालमेल के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है। ऊपर से देखने पर पता चलता है कि ये सभी छात्र मिलकर भगवान श्री गणेश जी की एक बहुत ही भव्य आकृति का निर्माण कर रहे हैं। बच्चों ने जिस सलीके और सटीकता से गणेश जी के मुकुट, सूंड और कानों का आकार बनाया है, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि साक्षात गणेश जी प्रकट हुए हैं। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। तो आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...
गणेश जी की भव्य आकृति
वीडियो देखकर आपका मन भी गदगद हो गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अद्भुत प्रतिभा है। वीडियो में पीछे चल रहा भगवान गणेश का लोकप्रिय भक्ति गीत इस पूरे माहौल को और भी अधिक आध्यात्मिक और ऊर्जावान बना देता है। छात्रों के इस सामूहिक प्रयास और रचनात्मकता ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग बच्चों के इस अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की जमकर सराहना कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
