वायरल न्यूज़

भौतिक विज्ञान के सारे नियम फेल, कपड़े की तरह अपनी बॉडी को निचोड़ने लगा शख्स! देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में अफ्रीका के मशहूर कंटॉर्शनिस्ट जौरेस अपनी अविश्वसनीय बॉडी फ्लेक्सिबिलिटी का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे बिना किसी तकलीफ के अपने शरीर, कंधों और रीढ़ की हड्डी को 360-डिग्री पर मोड़ लेते हैं।

Image

इंसान है या रबड़ बॉडी (तस्वीर साभार- @jaures_kombila)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में रोजाना अनगिनत वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धुरंधरों की हवा टाइट हो जाती है। इन दिनों मशहूर कंटॉर्शनिस्ट जौरेस कॉम्बिला का एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अपने शरीर के साथ ऐसे-ऐसे लचीले करतब दिखा रहे हैं, जिनकी आम इंसान कल्पना भी नहीं कर सकता।

    वीडियो की शुरुआत में जौरेस सामान्य खड़े नजर आते हैं, लेकिन अगले ही पल वे अपने रोबोटिक अंदाज में हाथों, कंधों और कमर को इस तरह ट्विस्ट करते हैं मानो शरीर में रीढ़ की हड्डी मौजूद ही न हो। सबसे चौंकाने वाला क्षण तब आता है जब वे अपने शरीर को पीछे की तरफ पूरा मोड़कर उलटे होकर कैमरे की ओर देखते हैं। इस हुनर को कंटॉर्शन कहा जाता है, जो एक प्राचीन परफॉर्मिंग आर्ट है। जौरेस बचपन से ही इस कला में माहिर हैं और वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम व टिकटॉक पर ऐसे खतरनाक फ्लेक्सिबल मूव्स शेयर करते रहते हैं। दर्शकों का कहना है कि उनकी बॉडी में हड्डियों के बजाय रबर लगा हुआ है। देखें वीडियो...

    इंसान है या रबड़ !

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये इंसान है या कोई रबड़। कई लोगों को तो इस करतब पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को jaures_kombila नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article