BPSC Bihar Sports Department Result 2026: बीपीएससी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Sports Department Result) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने खेल विभाग के विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है।
कब हुई थी बिहार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की परीक्षा
बता दें आयोग ने 29 और 30 जनवरी, 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। यह भर्ती प्रक्रिया कई पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिनमें जिला खेल अधिकारी, सहायक निदेशक (खेल), सहायक निदेशक (युवा), और राज्य स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा कॉलेज में व्याख्याता (लेक्चरर) के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
Bihar Sports Department Result: यहां देखें कैटेगिरी वाइज रिजल्ट
आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, सफल 75 उम्मीदवारों में अलग-अलग वर्गों का विवरण इस प्रकार है।
- अनारक्षित वर्ग (General): 37 उम्मीदवार
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 6 उम्मीदवार
- अनुसूचित जाति (SC): 4 उम्मीदवार
- अनुसूचित जनजाति (ST): 3 उम्मीदवार
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 15 उम्मीदवार
- पिछड़ा वर्ग (BC): 10 उम्मीदवार
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी सीडीएस 1 का फाइनल रिजल्ट
BPSC Bihar Sports Department Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Sports Department Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
BPSC Bihar Sports Department Result 2026: Check Here
Bihar Sports Department Result: टाइपिंग या लिखने में गलती होने पर क्या करें
यदि टाइपिंग या लिखने में कोई भूल हुई है, तो परीक्षाफल में सुधार किया जा सकता है। इंटरव्यू की तारीख और कार्यक्रम की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी। यह रिजल्ट का नोटिफिकेशन 04 नवंबर, 2026 की तिथि में जारी की गई है।
