क्राइम

पति नहीं दरिंदा! पहले पत्नी को कुर्सी से बांधा फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया, कन्नौज में बड़ा वारदात

Kannauj News: कन्नौज में पति ने अवैध संबंध के शक में अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया। इस मामले में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि आरोपी पति फरार है।

Image

कन्नौज में पति ने पत्नी को जिंदा जलाया

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक ऐसी हैवानियत भरी खबर आई है, जिसे जानकर हर कोई सिहर जा रहा है। एक पति को जब अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने मौत का ऐसा तांडव खेला कि पत्नी को बेहद दर्दनाक मौत मिली। आरोपी पति फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पत्नी को जिंदा जलाया

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पति सुखबीर सिंह उर्फ मोनू को शक था कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। दावा है कि पत्नी युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जिसके बाद पति ने महिला का जिंदा जला डाला। मिली जानकारी के अनुसार पति ने पहले पत्नी को एक कुर्सी पर बांध दिया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने सात वर्षीय बेटे और छह वर्षीय बेटी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।

गांव वालों ने दी पुलिस को सूचना

आग लगने के बाद जब महिला चिल्लाई और घर से धुआं उठा तो आस-पड़ोस और गांव के लोग भागते हुए आए। घर में गैस सिलेंडर भी रखा था, जिसमें भी आग के कारण ब्लास्ट की आशंका थी। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।

पुलिस और दकल विभाग की कार्रवाई

सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तुरंत दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हालांकि अत्याधिक जल जाने के कारण महिला की जान नहीं बच सकी। छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article