वायरल न्यूज़

Viral Video: 'गजराज' पर चढ़ा फुटबॉल का खुमार, मैदान में जमकर मारी किक्स, लोग बोले- इसे टीम में लो!

Viral Video: असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला में फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच अचानक जंगली हाथी की एंट्री हुई। बच्चों के दूर हटते ही हाथी ने फुटबॉल के साथ अपनी ड्रिबलिंग और किक्स का गजब का हुनर दिखाया।

Image

हाथी का अनोखा अंदाज

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर वन्यजीवों के हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन असम से सामने आए एक ताजा वीडियो ने यूजर्स का दिल जीत लिया है। असम के नुमालीगढ़ स्थित बागीधाला टी एस्टेट का यह नजारा किसी पेशेवर फुटबॉल मैच से कम नहीं लग रहा है, जहां एक जंगली हाथी (Elephant Video) ने मैदान में उतरकर अपने फुटबॉल स्किल्स का प्रदर्शन किया। जिसने भी यह नजारा देखा वो हाथी का फैन हो गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, बागीधाला टी एस्टेट के एक खुले मैदान में स्थानीय बच्चे मजे से फुटबॉल खेल रहे थे। इसी दौरान पास के जंगलों से भटकता हुआ एक विशालकाय हाथी मैदान की तरफ आ पहुंचा। गजराज की आहट पाते ही बच्चे सुरक्षा के लिहाज से फुटबॉल छोड़कर तुरंत मैदान से पीछे हट गए। मैदान खाली मिलते ही हाथी का एक बेहद अनोखा और चंचल रूप देखने को मिला। किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से बॉल को धकेलना शुरू कर दिया। कभी वह गेंद को लात मारकर दूर फेंकता, तो कभी उसके पीछे भागकर दोबारा ड्रिबलिंग करता दिखा। मैदान के बाहर खड़े लोग हाथी की इस खेल भावना को देखकर हैरान रह गए और पूरे वाकये को अपने कैमरों में कैद कर लिया। देखें वीडियो...

    हाथी ने मचाया धमाल

    वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। सोच रहे होंगे कि हाथी तो गजब का 'खिलाड़ी' निकला। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वहीं, हाथी के इस मजेदार अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे 'जंगल का नया स्ट्राइकर' कह रहे हैं। हालांकि, इस मनोरंजक दृश्य के बीच वन विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए चेतावनी भी जारी की है। अधिकारियों ने अपील की है कि जंगली हाथियों के करीब जाने या उनके आसपास भीड़ जमा करने से बचें, क्योंकि भले ही इस वीडियो में हाथी का मूड खुशनुमा दिख रहा हो, लेकिन वन्यजीवों का व्यवहार अप्रत्याशित हो सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article