Viral Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के खास मौके पर देश-विदेश से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। इस अवसर को बेहद खास और यादगार बनाते हुए विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार (Sand Artist) सुदर्शन पटनायक ने ओडिशा के पुरी बीच पर एक अद्भुत सैंड आर्ट इंस्टॉलेशन तैयार किया है। सुदर्शन पटनायक ने समुद्र तट की रेत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 फीट लंबी और आकर्षक कलाकृति बनाई है। इस कलाकृति को और सुंदर व जीवंत बनाने के लिए करीब 2,500 पारंपरिक मिट्टी के दीयों और प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है।
पीएम मोदी की अद्भुत तस्वीर
पुरी के समुद्र तट पर बनी यह सैंड आर्ट वहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गई है। लोग इस कलाकृति के साथ तस्वीरें और वीडियो क्लिक कर रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सुदर्शन पटनायक अक्सर देश के बड़े अवसरों और महत्वपूर्ण दिवसों पर अपनी रेत कला के जरिए अनोखे संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। इस तस्वीर को देखकर आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है और लोग पीएम मोदी को लगातार बधाई दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
