वायरल न्यूज़

हे प्रभु! ये क्या हुआ...जब 'देसी इंजीनियरिंग' की खुली पोल, जुगाड़ वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर 'देसी जुगाड़' का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। उफनते पानी के बीच टूटी सड़क को पार करने के लिए कुछ लोगों ने लकड़ी के तख्ते का सहारा लिया। बाइक पार कराने का यह हैरतअंगेज नुस्खा काम ही कर रहा था कि अचानक संतुलन बिगड़ा और गाड़ी समेत बंदा सीधे पानी में जा गिरा।

Image

जुगाड़ के चक्कर में बन गया पोपट (तस्वीर साभार- @_raj___barma_000)

Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना तरह-तरह के जुगाड़ू वीडियो (Jugaad Video) सामने आते रहते हैं। कभी-कभी ये जुगाड़ लोगों का काम आसान कर देते हैं, तो कई बार यह भारी बेवकूफी साबित होते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप एक पल के लिए हैरान होंगे और फिर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट चुका है और वहां नदी की तरह पानी बह रहा है। रास्ता बंद होने के बावजूद लोग रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सड़क पार करने के लिए लोगों ने दिमाग लगाया और पानी के ऊपर पतले-पतले लकड़ी के तख्ते बिछा दिए। वीडियो में एक शख्स बड़ी ही सावधानी के साथ अपनी बाइक को उस पतले तख्ते पर से धकेलते हुए पार कराने की कोशिश करता है। दूसरा शख्स किनारे पर खड़े होकर उसे सहारा देने में लगा हुआ था। देखने पर लग रहा था कि यह खतरनाक मिशन कामयाब हो जाएगा और बाइक सुरक्षित पार हो जाएगी। जैसे ही बाइक पटरी के आखिरी छोर पर पहुंचने वाली थी, तभी शख्स का संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि कोई संभाल पाता, बाइक भारी होने के कारण सीधे गंदे पानी में जा गिरी और उसके साथ-साथ बाइक चला रहा शख्स भी सीधे पानी में समा गया। किनारे पर खड़े लोग यह सब देखकर हैरान रह गए और हंसने लगे। देखें वीडियो...

    जुगाड़ के चक्कर में हो गया खेल

    वीडियो देखकर आपको भी हैरानी हो रही होगी और हंसी भी आ रही होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को _raj___barma_000 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, वीडियो पर यूजर्स मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ओवर कॉन्फिडेंस हमेशा भारी पड़ता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंजीनियरों के लिए यह एक सीख है कि हर जगह देसी जुगाड़ काम नहीं आता। वहीं, कुछ लोगों ने चटकारे लेते हुए लिखा कि बाइक धोना चाह रहा था, लेकिन खुद भी धुल गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article