एजुकेशन

NICL Recruitment 2026: NICL ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस डेट से करें अप्लाई

NICL Apprentice Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in › recruitment पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है।

Image

NICL Apprentice Recruitment 2026: एनआईसीएल अप्रेंटिस के पदों पर निकली वैकेंसी

NICL Apprentice Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 200 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in › recruitment पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 18 नवंबर 2026 है। रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक 4 नवंबर को एक्टिव कर दिया गया था। यहां आप एनआईसीएल अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

एनआईसीएल ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन

नेशनल इंश्योरेन्स कंपनी लिमिटेड (NICL) के ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में फुल टाइमस ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी के पास 1 अप्रैल 2026 तक डिग्री का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

NICL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले nationalinsurance.nic.co.in › recruitment पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NICL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  • इसके बाद Application Form पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।

NICL Apprentice Recruitment: ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • संबंधित मार्कशीट
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

NICL Apprentice Salary: हर महीने इतने रुपये का स्टाइपेंड

यहां सैलरी की बात करें तो चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 15000 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article