वायरल न्यूज़

उम्र सिर्फ एक नंबर है! 80 साल की दादी ने लगाए ऐसे ठुमके, एनर्जी देखकर हर कोई रह गया हैरान, देखें VIDEO

Viral Video: श्रेया घोषाल के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला उनके लोकप्रिय गाने 'कल्याणी' पर खुशी से झूमती और गाती नजर आ रही हैं। उनका यह ऊर्जावान और बेफिक्र अंदाज इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत रहा है।

Image

दादी ने बनाया माहौल

Viral Video: संगीत की कोई उम्र नहीं होती और खुश रहने की कोई सीमा नहीं, इस बात को साबित किया है एक 80 साल की बुजुर्ग महिला ने। हाल ही में पार्श्व गायिका श्रेया घोषाल के एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान का एक बेहद प्यारा और ऊर्जावान वीडियो (Trending Video) इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक दादाी ने ऐसा माहौल बनाया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि दादी का यह अंदाज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 80 साल की एक दादी कॉन्सर्ट में दर्शकों के बीच बैठी हुई हैं। जैसे ही श्रेया घोषाल अपना प्रसिद्ध गाना 'कल्याणी' गाना शुरू करती हैं, दादी खुद को रोक नहीं पातीं। वे गानों के बोल गुनगुनाने लगती हैं और हाथ उठाकर खुशी से झूमने लगती हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और जिंदादिली ने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों के साथ-साथ ऑनलाइन दर्शकों का भी ध्यान खींच लिया। श्रेया घोषाल की सुरीली आवाज और दादी के इस अद्भुत डांस ने यह दिखा दिया कि अच्छा संगीत हर उम्र के व्यक्ति को एक साथ जोड़ सकता है। यह खूबसूरत पल उन सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है जो जिंदगी को हर लम्हे में पूरी खुशी के साथ जीना चाहते हैं। देखें वीडियो...

    दादी का दिल जीतने वाला अंदाज

    वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। कई लोग तो दादी का फैन हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार शेयर कर रहे हैं। वहीं, यूजर्स कमेंट्स में दादी के जज्बे और ऊर्जा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो इस बात का सबसे बड़ा सबूत है कि अगर दिल जवान हो, तो उम्र महज एक आंकड़ा बनकर रह जाती है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article