254 सालों में पहली बार, 835 रन बनाकर चिनमय सुतार ने तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Chinmay Sutar World Record In FC Cricket: भारत के प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में मिजोरम के बल्लेबाज चिनमय सुतार ने वो कर दिखाया है जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट (First Class Cricket) के 254 साल पुराने इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने एक के बाद ऐसी पारियां खेली हैं जिसने दुनिया को हैरान कर दिया है। चिनमय ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

Authored by: Shivam AwasthiUpdated Nov 5 2026, 12:23 IST
चिनमय सुतार के रिकॉर्ड ने मचाई हलचलImage Credit : X/BCCIDomestic01 / 08

चिनमय सुतार के रिकॉर्ड ने मचाई हलचल

रणजी ट्रॉफी 2026-2027 सत्र में मिजोरम की टीम इस समय एक बल्लेबाज के दम पर कमाल कर रही है। ये बल्लेबाज हैं 29 वर्षीय चिनमय सुतार जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बड़ी पारियों की झड़ी लगाकर अब एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यहां हम जानेंगे कि इस बल्लेबाज ने कौन सा नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

अरुणाचल के खिलाफ पहली पारी में 175 रनImage Credit : Instagram/chinmaysutar02 / 08

अरुणाचल के खिलाफ पहली पारी में 175 रन

मिजोरम के क्रिकेटर चिन्मय सुतार ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर की विश्व रिकॉर्ड वाली शुरुआत को जारी रखा। उन्होंने गुजरात के आनंद स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट मैच में अपने करियर का तीसरा शतक लगाया। अरुणाचल प्रदेश की टीम के मात्र 285 रनों पर ऑलआउट होने के बाद, चिनमय सुतार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 290 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 15 बाउंड्री शामिल थीं। जिससे उनकी टीम ने 9 विकेट पर 571 रन बनाए और मिजोरम को पहली पारी में 286 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई।

254 साल में पहली बार, सुतार का बड़ा कमालImage Credit : Instagram/chinmaysutar03 / 08

254 साल में पहली बार, सुतार का बड़ा कमाल

अपने अब तक के फर्स्ट-क्लास करियर में, सुतार ने केवल 5 पारियों में 208.8 के औसत से 835 रन बना लिए हैं। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के 254 साल के इतिहास में, वह अपनी छठी पारी खेलने से पहले 800 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, पांच पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर विलियम पोंसफोर्ड के नाम था, जिन्होंने एक सदी से भी अधिक समय पहले (1923 से) 724 रन बनाए थे।

5 पारियों में बाहिर शाह का रिकॉर्ड तोड़ दियाImage Credit : Instagram/chinmaysutar04 / 08

5 पारियों में बाहिर शाह का रिकॉर्ड तोड़ दिया

असल में 2017 से छह पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अफ़गानिस्तान के बाहिर शाह के नाम था, जिन्होंने 831 रन बनाए थे। सबसे लंबे फ़ॉर्मैट (टेस्ट क्रिकेट) में सातवीं बार बल्लेबाज़ी करने से पहले ही, सुतार ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

अब 67 रनों की जरूरतImage Credit : Instagram/chinmaysutar05 / 08

अब 67 रनों की जरूरत

अब उन्हें अपनी अगली दो पारियों में 67 रन और बनाने होंगे, ताकि सात पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन (900) बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम हो सके। अगर वह अपनी अगली तीन पारियों में 1000 रनों के आंकड़े तक पहुंच जाते हैं, तो वह इस मुकाम तक सबसे तेजी से पहुँचने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड बना लेंगे।

कौन हैं चिनमय, पिता भी थे क्रिकेटरImage Credit : Instagram/chinmaysutar06 / 08

कौन हैं चिनमय, पिता भी थे क्रिकेटर

आपको बता दें कि चिनमय सुतार पहले मुंबई के लिए खेलते थे और इसी सीज़न की शुरुआत में मिज़ोरम चले गए। हालांकि उन्हें 42 बार की रणजी ट्रॉफी चैंपियन मुंबई की टीम से रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में उनके लिए दो 'लिस्ट ए' मैच ज़रूर खेले (एक 2021 में और एक 2026 में)। वह राजेश सुतार के बेटे हैं, जिन्होंने मुंबई के लिए सात प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच और 30 'लिस्ट ए' मैच खेले थे।

खेली 400 रनों की ऐतिहासिक पारीImage Credit : X/BCCIDomestic07 / 08

खेली 400 रनों की ऐतिहासिक पारी

मौजूदा रणजी ट्रॉफी सीजन के दूसरे ही मैच में नागालैंड के खिलाफ, चिनमय ने नाबाद 400 रन बनाए। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट के इतिहास में ये केवल दूसरा मौका था जब किसी भारतीय खिलाड़ी ने 400 रन बनाए हों। इससे पहले ऐसा 78 साल पहले हुआ था, जब भाऊसाहेब बाबासाहेब निंबालकर ने पुणे में महाराष्ट्र की ओर से काठियावाड़ के खिलाफ 448 रन बनाए थे।

एक और खास वर्ल्ड रिकॉर्डImage Credit : Instagram/chinmaysutar08 / 08

एक और खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिजोरम क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे इस शानदार बल्लेबाज ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वो इतिहास के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले ही फर्स्ट-क्लास शतक में 400 रन बनाए हैं। दुनिया में इससे पहले किसी भी बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!