वायरल न्यूज़

ड्रोन से ली गई आंध्र प्रदेश की यह तस्वीर इंटरनेट पर क्यों हो रही वायरल? देखिए हैरान कर देने वाला नजारा

Viral Video: आसमान से देखने पर आंध्र प्रदेश के ये एक्वाकल्चर फार्म्स किसी महान कलाकार के कैनवस जैसे नजर आते हैं। इमराल्ड ग्रीन से लेकर ऑलिव तक, हरे रंग की अलग-अलग परतें और ज्यामितीय पैटर्न आंखों को सुकून देते हैं। पहली नजर में लगता है मानो यह AI द्वारा बनाई गई कोई काल्पनिक दुनिया है, लेकिन यह भारत की कृषि और समुद्री समृद्धि की धड़कन है।

Image

कैमरे में कैद अद्भुत नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं जिन पर पहली बार में यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों आंध्र प्रदेश का एक ड्रोन वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहली नजर में ऐसा लगता है मानो किसी प्रख्यात चित्रकार ने अपनी ब्रश से कैनवस पर हरे रंग के हजार शेड्स बिखेर दिए हों या फिर यह किसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल हो। लेकिन, असलियत यह है कि यह हमारे अपने देश भारत की खूबसूरत जमीनी हकीकत है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आंध्र प्रदेश के एक्वाकल्चर फार्म्स (मछली और झींगा पालन के तालाब) का एरियल शॉट दिखाया गया है। आसमान से देखने पर ये फार्म्स छोटे-छोटे चौकोर खानों में बंटे नजर आते हैं। प्रत्येक तालाब में पानी की गहराई, शैवाल की मात्रा और सूरज की रोशनी के कोण के आधार पर हरे रंग का अलग ही शेड दिखाई दे रहा है, कहीं गहरा पन्ना , कहीं जैतून , तो कहीं हल्का तोते सा हरा रंग। यह ज्यामितीय ढांचा और रंगों का संतुलन मिलकर एक ऐसा दृश्य पेश करता है, जो किसी का भी मन मोह ले। यह खूबसूरत नजारा सिर्फ आंखों को सुकून देने वाला ही नहीं है, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण रोजगार का एक मजबूत स्तंभ भी है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

अनोखा नजारा

यहां आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश को भारत की 'सीफूड कैपिटल' कहा जाता है। देश से निर्यात होने वाले कुल एक्वाकल्चर उत्पादों में आंध्र प्रदेश का एक बहुत बड़ा हिस्सा होता है। यह 'ग्रीन कैनवस' लाखों किसानों, मछुआरों और स्थानीय मजदूरों की मेहनत का परिणाम है, जो दिन-रात इन तालाबों का रखरखाव करते हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने पर यूजर्स इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि प्रकृति से बड़ा कोई कलाकार नहीं है और भारत से खूबसूरत कोई देश नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि मुझे लगा कि यह कंप्यूटर जनरेटेड ग्राफिक्स है, लेकिन हकीकत देखकर गर्व महसूस हुआ। तो इस नजारे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article