Viral Video: आज के आधुनिक युग में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं। कभी विज्ञान कथाओं में दिखने वाले रोबोट्स (Robot Video) अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कदम रख चुके हैं। लेकिन सोचिए, अगर वही रोबोट (Robot Video) पारंपरिक भारतीय पहनावे में सज-धजकर आपके सामने गरमा-गरम खाना परोसने आ जाए, तो आपका अनुभव कैसा होगा? सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक मजेदार और चौंकाने वाला वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
रोबोट का अलग अंदाज
वीडियो देखकर आपको भी एक नया अनुभव हुआ होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को laxmesahoo2 नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में अब तक लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह तकनीक और हमारी संस्कृति का सबसे प्यारा संगम है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि कम से कम इसे बार-बार टिप देने की झंझट तो नहीं रहेगी। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लगता है भारत में रोबोट्स का भी संस्कारी रूप में स्वागत किया जा रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
