वायरल न्यूज़

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा बच्चा, मिलते ही हुआ भावुक नजारा, स्टाफ की मदद ने जीता दिल

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में परिवार से बिछड़े एक बच्चे को मेट्रो स्टाफ और CISF की मदद से सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। मां के सामने आते ही बच्चा उनसे लिपट गया और दोनों का भावुक पल कैमरे में कैद हो गया।

Image

दिल को छूने वाला नजारा (तस्वीर साभार- @rk.singh3713)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Video) का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। दरअसल, दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान एक बच्चा अपने परिवार से अलग हो गया। भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन पर परिवार से बिछड़ना बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए बेहद परेशान करने वाला पल हो सकता है। लेकिन, इस मामले में मेट्रो स्टाफ और CISF की सतर्कता ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

    मामला दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन से जुड़ा बताया जा रहा है। वायरल वीडियो के मुताबिक, करीब 8-10 साल का बच्चा अपने माता-पिता से अलग हो गया था। बच्चे को अपने घर का पता और माता-पिता के नाम की जानकारी थी, लेकिन उसे परिवार में से किसी का मोबाइल नंबर याद नहीं था। इसके बावजूद मेट्रो स्टाफ ने जानकारी जुटाकर उसके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश जारी रखी। बच्चे के परिवार से संपर्क होने के बाद उसे ओखला बर्ड सैंक्चुरी मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षित रखा गया। कुछ ही देर में उसकी मां वहां पहुंचीं। वीडियो में इसके बाद का दृश्य बेहद भावुक नजर आता है। जैसे ही मां की नजर अपने बच्चे पर पड़ती है, वह उसे अपने पास बुलाकर सीने से लगा लेती हैं। बच्चा भी मां से लिपट जाता है। कुछ पल के लिए स्टेशन का माहौल भावुक हो जाता है। मां और बेटे के इस मिलन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    वीडियो में परिवार के साथ मेट्रो स्टाफ की मौजूदगी भी दिखाई देती है। बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद करने वाले कर्मचारियों के प्रति परिवार आभार जताता नजर आता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rk.singh3713 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। भावुक करने वाले इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 62 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article