वायरल न्यूज़

सिर्फ दो लड्डू के लिए आपस में भिड़ गए लोग, वायरल वीडियो देखकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 19, 2025, 11:09 AM IST

UP Viral Video: घटना 15 जून की है, जब पुजारी जी प्रसाद बांट रहे थे। आरोप है कि पुजारी ने प्रसाद से दो लड्डू ज्यादा उठा लिए जिससे एक भक्त नाराज हो गया। मामला जल्द ही हिंसक हो गया।

Image

मंदिर में पुजारी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो हुआ है। इसमें देखेंगे भक्तों ने सिर्फ दो लड्डू के लिए पुजारी को बुरी तरह पीट दिया। घटना 15 जून की है, जब पुजारी जी प्रसाद बांट रहे थे। आरोप है कि पुजारी ने प्रसाद से दो लड्डू ज्यादा उठा लिए जिससे एक भक्त नाराज हो गया। मामला जल्द ही हिंसक हो गया। अगले ही सेकंड भक्तों ने पुजारी को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुजारी के बाल खींचे, मुक्के मारे और थप्पड़ लगाए गए।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर घटना का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। नेटिजन्स इसपर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे कलियुग का प्रतीक बता रहे हैं। अन्य लोंगों ने इसे मंदिरों में बढ़ती अराजकता का उदाहरण बताया है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो मंदिर में पुजारी से मारपीट का ये वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article