वायरल न्यूज़

Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग को संस्कृत में क्या कहते है?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 29, 2024, 02:01 PM IST

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग शूट के कुछ अनदेखे पल सामने आए, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का लुक बेहद प्यारा लगा। इस दौरान दोनों अन्न सेवा करते हुए नजर आए।

Image

प्री वेडिंग को संस्कृत में क्या कहते हैं?

Anant Radhika Pre Wedding: अंबानी परिवार देश का सबसे सम्मानित व सबसे अमीर परिवारों में से एक है। इनके हर एक मूवमेंट पर मीडिया नजरें जमाए रहती है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही है। अब ऐसे में अनंत और राधिका का प्री वेडिंग प्रोग्राम 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेगा। इससे पहले यानी बुधवार 28 फरवरी को अन्न सेवा शुरू की गई, जिसमें राधिका और अनंत ने मिलकर लोगों को स्थानीय पारम्परिक गुजराती खाना परोसा। इस दौरान मुकेश अंबानी के साथ कई फिल्मी सितारें भी नजर आए।

अन्न सेवा में हिस्सा लेते दिखे अनंत और राधिका

अन्न सेवा के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सादगी भरा ये लुक लोगों को काफी पसंद आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने राधिका के ड्रेस और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की। अब अंबानी परिवार के शादी समारोह की बात है तो चर्चाएं तो होनी ही है। लेकिन इन सभी के बीच एक बात दिमाग में खटकी। क्या आपने कभी सोचा कि जिस प्री वेडिंग शूट को लेकर अनंत और राधिका इतनी सुर्खियां बटोर रहे हैं, उसे संस्कृत में क्या कहते हैं?

Anant Radhika Pre Wedding

प्री वेडिंग शूट को संस्कृत में क्या कहते हैं?

प्री वेडिंग को संस्कृत में क्या कहते हैं?

जवाब जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि आखिर प्री वेडिंग शूट क्या है? बता दें, प्री वेडिंग शूट शादी से पहले की कराई गई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन अपने रोमांटिक और यादगार लम्हों को कैमरे में कैद करवाते हैं और याद स्वरूप अपने पास रखते हैं। इसका चलन इन दिनों काफी देखा जा रहा है। तो आइए आज आपके इस सवाल का जवाब दे ही देते हैं। दरअसल, प्री वेडिंग को संस्कृत में विवाहपूर्वं छायांकन कहा जाता है। हालांकि टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है। हमने यह जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त की है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article