यूटिलिटी

CGHS या ECHS? जानिए किस हेल्थ कार्ड में मिलती हैं ज्यादा स्वास्थ्य सुविधाएं

सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाएं चलाती है, ताकि इलाज का खर्च उनके लिए बोझ न बने। इनमें सबसे प्रमुख CGHS और ECHS हैं। दोनों योजनाएं अपने-अपने लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देती हैं, लेकिन इनके नियम और लाभ अलग हैं।

Image

केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मियों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं देती है।

खुशहाल जीवन के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बेहद जरूरी है। हालांकि बीमारी कब आ जाए इसका कुछ पता नहीं। छोटी-मोटी बीमारियों तो यूं ही ठीक हो जाती है लेकिन अगर कोई बड़ी बीमारी हो तो उसके इलाज अच्छा खासा मोटा पैसा खर्च हो जाता है। ऐसे मुश्किल हालात में ज्यादा दिक्कत न हो इसके लिए लोग हेल्थ इंश्योरेंस लेते हैं। केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को कई तरह के स्वास्थ्य के इलाज के लिए भी कई तरह की सुविधा देती है। आइए आपको केंद्र कर्मचारियो को दिए जाने वाले CGHS कार्ड ECHC कार्ड के बारे में बताते हैं।

सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों के लिए केंद्र सरकार अलग-अलग स्वास्थ्य योजनाएं चलाती है, ताकि इलाज का खर्च उनके लिए बोझ न बने। इनमें सबसे प्रमुख CGHS और ECHS हैं। दोनों योजनाएं अपने-अपने लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देती हैं, लेकिन इनके नियम और लाभ अलग हैं। आइए जानते हैं दोनों योजनाओं में क्या अंतर है और किसमें ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं।

क्या है CGHS योजना?

CGHS (सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बनाई गई स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा मिलती है। CGHS कार्डधारकों को ओपीडी उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श, जरूरी दवाइयां, जांच, आपातकालीन इलाज और कुछ मामलों में कृत्रिम अंगों के खर्च की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं मिलती हैं। फिलहाल यह योजना देश के 72 शहरों में उपलब्ध है।

ECHS योजना किसके लिए है?

ECHS (एक्स-सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम) विशेष रूप से सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रित परिवार के लिए शुरू की गई है। यह योजना 1 अप्रैल 2003 से लागू है। इस योजना के तहत पूर्व सैनिकों को देशभर के 427 पॉलीक्लिनिक और सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र पूर्व सैनिकों को एक बार निर्धारित योगदान राशि जमा करनी होती है।

दोनों योजनाओं में क्या अंतर है?

CGHS मुख्य रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए है, जबकि ECHS केवल पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के लिए बनाई गई है। CGHS में नियमित इलाज, दवाइयां, जांच और कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं व्यापक स्तर पर उपलब्ध कराई जाती हैं। वहीं ECHS कैशलेस इलाज और पूर्व सैनिकों की स्वास्थ्य जरूरतों पर केंद्रित योजना है।

किस योजना में ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं?

अगर दोनों योजनाओं की तुलना की जाए तो CGHS में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा अधिक व्यापक माना जाता है। इसमें इलाज, दवाइयों और विभिन्न मेडिकल सुविधाओं का लाभ ज्यादा मिलता है। वहीं ECHS पूर्व सैनिकों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य योजना है, जो उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article