साउथ मूवीज

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर R Chezhiyan ने दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत में छाया मातम

R. Chezhiyan Died: तमिल सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर और निर्देशक आर. चेझियान का 57 साल की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे चेझियान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Image

आर. चेझियान का निधन (pic credit-twitter)

Photo : Twitter

R Chezhiyan Died: तमिल (Tamil) फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बुरी खबर सामने आई है। नेशनल अवॉर्ड विनल फिल्ममेकर आर. चेझियान (R Chezhiyan) का निधन हो गया। इस खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। 57 साल की उम्र में आर. चेझियान ने अंतिम सांस ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो आर. चेझियन काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस बीच अब सभी लोग सोशल मीडिया पर आर. चेझियान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आइए पूरी बात जानते है इस खास रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Voter ID केस में Prakash Raj को मिली राहत, कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट किया रद्द)

आर. चेझियान का निधन

आर. चेझियान के निधन की खबर सामने आते ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। निर्देशक आदम बावा, कयाल देवराज समेत कई फिल्मी स्टार्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने तमिल सिनेमा में उनके योगदान को याद किया और कहा कि उनकी फिल्मों की विजुअल स्टाइल हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। आर चेझियान पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे, जिसका वे चेन्नई के तारामणि में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवा रहे थे, लेकिन लगातार इलाज और मेडिकल केयर के बाद भी शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया।

इस फिल्म के लिए मिला था नेशनल अवॉर्ड

बताते चलें कि आर. चेझियान को उनकी तमिल फिल्म 'टू लेट' के लिए नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट तमिल फीचर फिल्म) मिला था। आर. चेझियन के शिवगंगई के रहने वाले थे। उन्होंने पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन बाद में फोटोग्राफी और फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने मशहूर सिनेमैटोग्राफर पी.सी. श्रीराम के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया और वहीं से फिल्मी सफर की शुरुआत की। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म आर. चेझियान के लिए उन्हें साल 2013 के लंदन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट सिनेमैटोग्राफर का अवॉर्ड मिला था। अब सभी लोग फिल्ममेकर की मौत पर दुख जता हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरस author

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती ह... और देखें

End of Article