एजुकेशन

कहां है भारत का सबसे घना जंगल? जहां पाए जाते हैं लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, क्लाउड लेपर्ड और रॉयल बंगाल टाइगर

India Densest Forest: भारत में वैसे तो कई जंगल हैं, लेकिन सबसे घने जंगल के बारे में कम लोग जानते हैं। इसमें सबसे खास बात यह है कि इस जंगल में दुनिया की चार प्रमुख बड़ी बिल्लियां पाई जाती हैं। आइए इस जंगल के बारे में आपको बताएं। -

Image

कहां है भारत का सबसे घना जंगल (Photo - AI)

India Densest Forest: भारत अपनी प्राकृतिक विविधता और समृद्ध वन्यजीवों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। देश के अलग-अलग राज्यों में फैले जंगल अपनी अनूठी विशेषताओं के लिए मशहूर हैं। लेकिन जब बात भारत के सबसे घने और रहस्यमयी जंगलों की आती है, तो पूर्वोत्तर (Northeast) के राज्यों का नाम सबसे पहले लिया जाता है। पूर्वोत्तर में एक ऐसा राज्य भी है, जिसका 79 फीसदी से अधिक हिस्सा घने जंगलों से ढका हुआ है। इस जंगल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां दुनिया की चारों 'बड़ी बिल्लियों' यानी

हिम तेंदुआ, तेंदुआ, रॉयल बंगाल टाइगर, क्लाउडेड तेंदुआ की प्रजातियां एक साथ पाई जाती हैं।

भारत का सबसे घना जंगल कौन सा है?

भारत का सबसे घना जंगल नामदफा राष्ट्रीय उद्यान (Namdapha National Park) में स्थित है। यह उद्यान अरुणाचल प्रदेश में है, जिसे सबसे अधिक घने जंगलों वाला राज्य भी कहा जाता है। लेकिन यहां सवाल यह है कि नामदफा राष्ट्रीय उद्यान का का घनत्व कैसे किया गया है।

कैसे तय किया जाता है जंगलों का घनत्व?

भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, जंगलों के घनत्व को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें अति संघन वन और मध्यम सघन वन है।

अति संघन वन (Very Dense Forest): यह वह वन क्षेत्र होता है जहां पेड़ों का घनत्व 70 फीसदी से अधिक होता है। सूरज की रोशनी भी यहां जमीन तक बमुश्किल पहुंच पाती है।

मध्यम सघन वन (Moderate Dense Forest): इस श्रेणी में उन जंगलों को रखा जाता है, जहां पेड़ों का घनत्व 40 से 70 फीसदी के बीच होता है।

क्षेत्रफल के आधार पर अरुणाचल प्रदेश है सबसे आगे

यदि हम जमीन के कुल क्षेत्रफल (Area) के हिसाब से देखें, तो भारत में सबसे अधिक घने जंगलों वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश है। इस राज्य का लगभग 21,000 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक का इलाका पूरी तरह से सघन वन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। क्षेत्रफल के मामले में यह भारत का इकलौता ऐसा राज्य है, जहां इतनी भारी मात्रा में घने जंगल है, जहां जमीन तक सूरज की रोशनी तक सही से नहीं पहुंच पाती है।

प्रतिशत के मामले में मिजोरम का है डंका

जहां क्षेत्रफल के मामले में अरुणाचल प्रदेश आगे वहीं इससे अलग अगर प्रतिशत की बात करें तो भौगोलिक हिस्से के प्रतिशत के आधार पूर्वोत्तर का मिजोरम राज्य शीर्ष पर आता है। मिजोरम का 84 फीसदी से भी अधिक का कुल भू-भाग पूरी तरह जंगलों से घिरा हुआ है।

चार बड़ी बिल्लियों का आशियाना

अरुणाचल प्रदेश का सबसे घने जंगलों वाला हिस्सा नामदफा नेशनल पार्क दुनिया का इकलौता ऐसा अनोखा राष्ट्रीय उद्यान है, जहां एक या दो बड़ी बिल्लियां नहीं, बल्कि बड़ी बिल्लियों की चारों प्रमुख प्रजातियां पाई जाती हैं। वह प्रजातियां इस प्रकार है -

रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger)

तेंदुआ (Leopard)

हिम तेंदुआ (Snow Leopard)

क्लाउडेड तेंदुआ (Clouded Leopard)

इस जंगल की सबसे खास बात ही यह है कि दुनिया की चार बड़ी बिल्लियां एक ही इकोसिस्टम में पाई जाती है। यही कारण है कि यह जंगल इतना अधिक खास और महत्वपूर्ण है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article