क्रिकेट

नए नेतृत्व में खेलेगी जिम्बाब्वे टीम, कप्तानी में किया गया बदलाव

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने लीडरशिप रोल में बदलाव किए हैं। ये बदलाव सीनियर मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम में बदलाव किए हैं। सिकंदर रजा टी20 टीम के कप्तान बने रहेंगे। ब्रायन बेनेट को टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि वनडे में सिकंदर रजा टीम के उप-कप्तान होंगे।

Image

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (साभार-X)

जिम्बाब्वे क्रिकेट ने नेतृत्व क्षमता में बदलाव का ऐलान किया। यह बदलाव सीनियर मेंस और विमेंस टीम को लेकर किया गया है। रिचर्ड नगारवा को वनडे और टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे तो विमेंस क्रिकेट टीम की कमान जोसफीन कोमो (Josephine Nkomo) को दी गई। टी20 फॉर्मेट की बात करें तो सिकंदर रजा टीम का नेतृत्व करते रहेंगे। 23 जून को हुए बैठक में जिम्बाब्वे क्रिकेट की सिफारिश पर ये सभी फैसले किए गए हैं।

नगारवा ने हाल ही में पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी की। इसके अलावा वह वनडे टीम के कप्तान हैं। जिम्बाब्वे के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर सिकंदर रजा टी20 टीम का नेतृत्व जारी रखेंगे। ब्रायन बेनेट को टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि वनडे में सिकंदर रजा टीम के उप-कप्तान होंगे। नगारवा टी20 टीम में बतौर उप-कप्तान लीडरशिर रोल में दिखेंगे। विमेंस क्रिकेट की बात करें तो बाएं हाथ की पेसर नोमवेलो सिबांदा को उप-कप्तान बनाया गया है।

टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर उठे सवाल

जिम्बाब्वे क्रिकेट में यह फेरबदल एक ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हुआ है, जब टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है और महिला टीम ने इस साल की शुरुआत में अपना पहला आईसीसी महिला चैम्पियनशिप अभियान शुरू किया है। जिम्बाब्वे टीम फिलहाल बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है। एकमात्र टेस्ट में जिम्बाब्वे ने पारी और 85 रन से जीत दर्ज की थी, जो इस फॉर्मेट में उसकी सबसे बड़ी जीत थी। इसके अलावा 3 मैच की वनडे सीरीज में भी मेजबान टीम 2-0 से आगे है। पहला वनडे उसने 25 रन से जबकि दूसरा वनडे 13 रन से अपने नाम किया था। तीसरा वनडे मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा। इसके बाद जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम 3 मैच की टी20 सीरीज खेलेगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article