वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन में खुद चोर बन गई पुलिस! गहरी नींद में सो रहे यात्री का चुरा लिया फोन

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2025, 10:38 AM IST

Viral Video Today: सामने आया वीडियो ट्रेन का है। इसमें देखेंगे कि कैसे पुलिस अफसर ने गहरी नींद में सो रहे यात्री का मोबाइल चुरा लिया और उसे भनक तक नहीं लगी। हालांकि यात्री का फोन क्यों चुराया गया बाद में इसकी वजह भी पता चलती है।

Image

जब खुद को ही चोर बन गए पुलिस अधिकारी। (Photo-X/geetappoo)

Viral Video Today: अब तक आपने पुलिस कर्मचारियों को लोगों की सुरक्षा करते हुए देखा होगा। मगर क्या हो जब ऐसा ही एक अधिकारी खुद चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी के ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो ट्रेन का मालूम होता है। इसमें एक यात्री आराम से अपनी बर्थ पर सोया हुआ है। मगर तभी पुलिस अधिकारी उसके करीब पहुंचे और चुपके से उसकी जेब से फोन चुरा लिया। हैरानी की बात है शख्स को इसकी भनक तक नहीं लगी।

क्यों चुराया गया फोन

हालांकि अगर आप पुलिस अधिकारी को चोर समझ रहे हैं तो पहले वीडियो की सच्चाई भी जान लीजिए। दरअसल पुलिस अफसर ने ऐसा ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों को जागरुक करने के लिए किया। अधिकारी समझाने की कोशिश में जुटे थे कैसे लोग यात्री की जेब से फोन या कीमती सामान चुरा ले जाते हैं। नींद में होने या फिर लापरवाही की वजह से उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। बरहाल करीब दो मिनट के वीडियो में देखेंगे फोन जेब से निकालने के बाद पुलिस अधिकारी खुद यात्री को उठाते हैं।

वापस कर दिया मोबाइल

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया खूब मजेदार भी होने वाला है। पुलिस अधिकारी यात्री से उसके फोन के बारे में पूछते हैं। वो अपनी जेब में देखता है तो फोन गायब था। मोबाइल ना मिलने पर यात्री की नींद हवा हो गई। हालांकि उसे बाद में बताया गया कि फोन सुरक्षित है और उसे वापस कर दिया। इसके बाद वीडियो अधिकारी बताते हैं कि यात्रियों को यात्रा के दौरान अपनी कीमती चीजों की सुरक्षित रखना चाहिए।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

मालूम हो रेल यात्रियों को जागरुक करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो एक्स पर @geetappoo नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। नोट- वीडियो कब और कहां का है इसकी जानकारी है। टाइम्स नाउ नवभारत वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि नहीं करता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article