वायरल न्यूज़

OMG: बिना आग जलाए इस नदी के पानी से पका सकते हैं चावल, वैज्ञानिकों के लिए बना हुआ है रहस्य

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 28, 2022, 07:39 PM IST

Ajab Gajab River: दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में शनय टिमपिशका नदी बहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। अगर गलती से भी कोई शख्स इस नदी में घुस जाए तो उसकी निश्चित ही मौत हो जाएगी।

Image

खौलती हुई नदी (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरू में बहती है शनय टिमपिशका नदी
  • हमेशा खौलता रहता है नदी का पानी
  • गिरते ही हो जाती है लोगोंं की मौत

Ajab Gajab River: दुनिया में एक ऐसी नदी है, जहां नहाने जाने वाले शख्स की तड़पकर मौत हो जाती है। हम बात कर रहे हैं शनय टिमपिशका की। इस नदी के से किनारे बैठने के लिए आपको बहुत साहस की जरूरत पड़ेगी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस नदी का पानी हमेशा खौलता रहता है। अगर गलती से भी कोई शख्स इस नदी में घुस जाए तो उसकी निश्चित ही मौत हो जाएगी। दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में शनय टिमपिशका नदी बहती है।

100 डिग्री सेल्सियस होता है नदी का पानी

पेरू के जंगलों में बहने वाली इस रहस्यमयी नदी का पानी हर समय खौलता रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि नदी के पानी का तापमान हर समय 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। कुछ जगह पर तो नदी के पानी का तापमान 100 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर जाता है। आपको हैरानी होगी कि इस पानी से आसानी से खाना पकाया जा सकता है। नदी तकरीबन 25 मीटर चौड़ी और 6 मीटर गहरी है। इसका पानी बहुत ही ज्यादा गर्म होने की वजह से अगर कोई जानवर गलती से भी गिर जाता है तो उसकी मौत हो जाती है।

400 मील की दूरी तक नहींं है ज्वालामुखी

अगर कोई इस नदी के खौलते पानी में एक सेकेंड से कम समय के लिए भी अपना हाथ डाल दे तो उसे गहरा घाव हो सकता है। सबसे आश्चर्य की बात है कि इस नदी के 400 मील की दूरी तक कोई ज्वालामुखी नहीं है। इसके 400 मील की दूरी पर ‘अमेजन बेसिन’ नाम का एक सक्रिय ज्वालामुखी है। वैज्ञानिक कहते हैं कि हो सकता है कि नदी के नीचे कभी कोई तेज भूकंप आया हो। इससे नदी के नीचे कोई दरार बन गयी हो। इसी दरार के जरिये गर्म लावा नदी के संपर्क में आता होगा। इसी कारण से नदी का पानी उबलता रहता है। स्थानीय लोग कहते हैं कि नदी को ‘शनय टिमपिशका’ नाम से बुलाने के पीछे एक खास मकसद है। शनय टिमपिशका का मतलब होता है-‘सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी’।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article