स्पोर्ट्स

नीरज चोपड़ा ने एशियन गेम्स में गई भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं, जानिए खुद क्यों नहीं ले रहे हिस्सा

Neeraj Chopra Wishes Team India: टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर जीतने वाले नीरज पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बड़े स्टार रहे हैं। हालांकि, वह इस बार एशियन गेम्स में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

Image

नीरज चोपड़ा (फोटो साभार- X/@Neeraj_chopra1)

Neeraj Chopra Wishes Team India: एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत जापान के नागोया और आइची शहर में हो गई है। 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलने वाले इस महाकुंभ में भारत के 503 एथलीट 36 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दी हैं। नीरज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे यकीन है कि वे सभी हमें गौरवान्वित करेंगे।"

नीरज खुद नहीं ले रहे एशियन गेम्स में हिस्सा

नीरज चोपड़ा इस बार वह खुद टीम का हिस्सा नहीं हैं। दरअसल नीरज चोपड़ा ट्रेनिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनके टखने के लिगामेंट में चोट लगी है, जिसके कारण वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर जीतने वाले नीरज पिछले कुछ सालों में भारत के सबसे बड़े स्टार रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में जैवलिन थ्रो में भारत की उम्मीदें अब दूसरे एथलीटों पर होंगी।

20वें एशियन गेम्स का भव्य उद्घाटन

शनिवार को पालोमा मिजुहो स्टेडियम में हुए भव्य उद्घाटन समारोह के साथ 20वें एशियन गेम्स का आगाज हुआ। इस दौरान भारत के ध्वजवाहक कबड्डी स्टार पवन सहरावत और शूटर मनु भाकर रहे। पवन पिछले एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली कबड्डी टीम के सदस्य थे, जबकि मनु पेरिस ओलंपिक में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच चुकी हैं। मनु भाकर इस बार तीन इवेंट में हिस्सा लेंगी - 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर पिस्टल और 10 मीटर मिक्स्ड टीम इवेंट। वह स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट हैं जिन्होंने एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीते हैं।

पिछले एशियन गेम्स में मिला था 107 मेडल

भारत का लक्ष्य इस बार पिछले रिकॉर्ड को तोड़ना है। हांगझोऊ एशियन गेम्स 2022 में भारत ने 107 मेडल जीतकर इतिहास बनाया था, जिसमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज शामिल थे। अब नागोया में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article