देश

गोवा में AAP से हाथ मिला चुकी GFP के लिए खुले हैं कांग्रेस के दरवाजे, BJP के खिलाफ गठबंधन की पेशकश

Goa Assembly Elections: गोवा में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के साथ हाथ मिला चुकी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के लिए कांग्रेस ने अपने दरवाजे खुले रखे हैं।

Image

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार (फाइल फोटो साभार: @VijaiSardesai)

Photo : Twitter

Goa Assembly Elections: गोवा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गठजोड़ को लेकर हलचल तेज हो गई। आम आदमी पार्टी (AAP) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के बीच गठबंधन के ऐलान के बावजूद कांग्रेस ने विजय सरदेसाई की पार्टी के लिए अपने दरवाजे खुले रखे हैं।

कांग्रेस चाहती है कि विजय सरदेसाई आगामी चुनावों में उनके साथ मिलकर लड़े। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, गोवा कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस उन सभी राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन के लिए तैयार है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हराना चाहते हैं।

'GFP के लिए कांग्रेस के दरवाजे खुले'

माणिकराव ठाकरे ने कहा कि गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) और रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी (RGP) समेत सभी दलों को साथ लाने की कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ''हमने जीएफपी या किसी अन्य पार्टी के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं। हमारी कोशिश हमेशा से सभी पार्टियों को साथ लाकर भाजपा के खिलाफ गठबंधन करने की रही है।"

गोवा कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से जीएफपी के लिए अब भी दरवाजे खुले हैं और भाजपा के खिलाफ चुनाव मिलकर लड़ने की जरूरत है।

GFP ने AAP से मिलाया हाथ

दरअसल, 13 सितंबर को आम आदमी पार्टी और जीएफपी ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 'गोवा फर्स्ट' नाम से प्री-पोल गठबंधन का ऐलान किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और जीएफपी प्रमुख विजई सरदेसाई ने इसे भाजपा और कांग्रेस दोनों से अलग विकल्प बताया था।

40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में फिलहाल आम आदमी पार्टी के दो और जीएफपी का एक विधायक है। वहीं, विजई सरदेसाई की पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article