वायरल न्यूज़

Ajab Gajab Fact: पाकिस्तान या ईरान कहां हैं सबसे ज्यादा मुस्लिम, दोनों देशों का आंकड़ा चौंका देगा

Ajab Gajab Fact: दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जो मुस्लिम बाहुल हैं। वहीं, कुछ देशों में मुस्लिमों की संख्या अच्छी-खासी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं ईरान और पाकिस्तान में कहां सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं?

Image

कहां है मुस्लिम ज्यादा (तस्वीर साभार- Istock)

Ajab Gajab Fact: इस समय पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचा हुआ है। क्योंकि, पीछले कुछ दिनों से अमेरिका, ईरान, इजरायल के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है। खासकर, पेट्रोल और गैस का संकट तो कई देशों में गहरा रहा है। इस युद्ध के कारण अमेरिका, ईरान और इजरायल के बारे में लोग कई सारी बातें भी जानना चाह रहे हैं। कुछ के बार में तो लोग पहले से भी जानते हैं, जबकि कुछ से अब तक अनजान हैं। इसी कड़ी में हम आपको बताएंगे कि पाकिस्तान और ईरान दोनों देशों में कहां सबसे ज्यादा मुस्लिम हैं। यकीन मानिए, दोनों देशों का आंकड़ आपको जरूर चौंका देगा।

ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में कई देश मुस्लिम बाहुल हैं। कुछ देशों में मुस्लिमों की संख्या अच्छी-खासी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं पाकिस्तान और ईरान में कहां सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान में मुस्लिमों की आबादी आठ करोड 25 से अधिक है। ईरान एक शिया बहुल मुस्लिम देश है। यहां आपको बता दें कि ईरान का इतिहास इस्लामी क्रांति और शिया विचारधारा से गहराई से जुड़ा है। मुस्लिमों की आबादी कुल जनसंख्या के 99 फीसदी है। वहीं, पाकिस्तान में मुस्लिमों की आबादी 23 ले 24 करोड़ के आसपास है। इसका मतलब ये हुआ कि ईरान से ज्यादा पाकिस्तान में मुस्लिमों की आबादी है। पाकिस्तान एक इस्लामिक गणराज्य है और यहां का संविधान इस्लाम का राज्य धर्म के रूप में मानता है। इतना ही नहीं पाकिस्तान में शिया और सुन्नी दोनों ही समुदाय के लोग रहते हैं।

चौंकाने वाला आंकड़ा

आंकड़ों से आपको अंदाजा लग गया होगा कि ईरान से कई गुना ज्यादा मुस्लिम पाकिस्तान में रहते हैं। इन दोनों देशों के अलावा इंडोनेशिया में भी मुस्लिमों की संख्या अच्छी-खासी है। यहां 24 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। जो देश की कुल जनसंख्या का तकरीबन 88.25 प्रतिशत है। वहीं, भारत की बात करें तो यहां भी ईरान से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। भारत में मुस्लिमों का आंकड़ा 20 करोड़ से ज्यादा है। यह संख्या में विश्व में तीसरे स्थान पर आती है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article