सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों और सांपों से जुड़े कई वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन कुछ क्लिप ऐसी होती हैं जिन्हें देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंडियन स्नेक कैचर दो बड़े कोबरा सांपों को एक साथ नंगे हाथों काबू करते नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सांप एक दीवार पर फन फैलाए बैठे हैं, जबकि स्नेक कैचर बेहद शांत अंदाज में उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करता दिख रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
दो विशाल कोबरा के सामने खड़ा था शख्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @awkwardgoogle नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्नेक कैचर दो बड़े-बड़े कोबरा सांपों पर एक साथ काबू पाने की कोशिश कर रहा है। उसके पास एक छड़ी है, जिसकी मदद से वह सांपों को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। सांप अपने फन फैलाए हुए हैं और लगातार उस शख्स को डंसने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद भी स्नेक कैचर बिल्कुल नहीं घबराता। वह बिल्कुल शांत तरीके से उन दोनों सापों को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। थोड़ी देर की कोशिश के बाद आखिरकार वह स्नेक कैचर उन दोनों सांपों को कंट्रोल करने में कामयाब हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो (Video) सामने आने के बाद लोग स्नेक कैचर के शांत व्यवहार और उसके अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ यूजर्स उसकी हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने जहरीले सांपों से जुड़े जोखिम को लेकर चिंता जताई है।
कोबरा का जहर हो सकता है जानलेवा
भारतीय कोबरा यानी एक बेहद ही जहरीला सांप है। इसके जहर में न्यूरोटॉक्सिन पाए जाते हैं, जो शरीर के नर्व सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं। इसके काटने पर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। अगर घर या आसपास सांप दिखाई दे तो उसे खुद पकड़ने या छेड़ने की कोशिश न करें। प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या संबंधित स्थानीय सहायता सेवा से संपर्क करना ज्यादा सुरक्षित तरीका है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
