वायरल न्यूज़

Viral Video: गली का सबसे स्टाइलिश बंदा! कुत्ते को बनाया राइड पार्टनर, रोलरब्लेड्स पहनकर सड़क पर दौड़ा बच्चा

कुत्ते के साथ रोलरब्लेड्स पर स्केटिंग करते एक बच्चे का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

Image

सड़क पर मस्ती भरे अंदाज में रोलर स्केट्स चलाता बच्चा (X/@Kai202601)

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग कुछ सेकंड के लिए अपनी हंसी नहीं रोक पाते। अब एक ऐसा ही मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्चा सड़क पर रोलरब्लेड्स पहनकर एक जर्मन शेफर्ड कुत्ते के साथ ऐसी मस्ती करता नजर आ रहा है कि लोग उसे मजाक में ‘गली का सबसे स्टाइलिश बंदा’ बता रहे हैं। वायरल हो रहे इस छोटे से वीडियो (Viral Video) @Kai202601 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में बच्चे को इलाके का ‘सबसे शार्प माइंडेड बच्चा’ बताया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

वीडियो में ऐसा क्या है, जो लोगों को आ रहा पसंद

दरअसल, वीडियो (Video) में पीले रंग की हुडी पहने एक बच्चा रोलरब्लेड्स पहनकर सड़क पर नजर आता है लेकिन वह अपने पैरों से खुद ज्यादा जोर लगाकर स्केटिंग नहीं कर रहा। उसके आगे एक बड़ा कुत्ता तेजी से दौड़ रहा है और बच्चा उसे पकड़कर उसके साथ आगे फिसलता हुआ जा रहा है। कुत्ता जैसे-जैसे तेज दौड़ता है, बच्चा भी उसी रफ्तार से रोलरब्लेड्स पर आगे बढ़ता दिखाई देता है। सड़क पर धूल उड़ती नजर आती है और आसपास दुकानें, गाड़ियां और शहर का सामान्य माहौल दिखाई देता है। कुछ ही सेकंड का यह नजारा देखने में इतना अलग है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

8 सेकंड के Video ने सोशल मीडिया पर मचा दी धूम

बच्चे के इस मस्ती भरे पल को सड़क पर चल रहे एक कार चालक ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। वीडियो में बच्चे का मस्ती भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग बच्चे को हरफन मौला बता रहे हैं तो कुछ उसके तेज दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि बच्चे का स्टाइल सच में काफी अलग है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस वीडियो को मजेदार होने के साथ-साथ थोड़ा जोखिम भरा भी बताया है। तेज रफ्तार में रोलरब्लेडिंग करते समय अगर कुत्ता अचानक दिशा बदल दे या रुक जाए तो बच्चा गिर सकता है इसलिए ऐसी मस्ती करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article