वायरल न्यूज़

ऑस्कर लेवल एक्टिंग! पिटबुल के हमले से बचने के लिए मरने का नाटक करने लगा गली का कुत्ता, जाते ही उठकर भागा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक गली का कुत्ता पिटबुल डॉग से बचने के लिए मरने की एक्टिंग करने लगता है। जब पिटबुल डॉग वहां से दूर हो जाता है, तब वह गली का कुत्ता उठकर वहां से फरार हो जाता है।

Image

पिटबुल से डरकर मरने की एक्टिंग करता कुत्ता (X/@sciencegirl)

पिटबुल अगर किसी पर हमला कर दे तो उसका बचना लगभग नामुमकीन होता है। पिटबुल डॉग कुत्तों की सबसे खतरनाक नस्ल मानी जाती है। इनके सामने बड़े-बड़े जानवर भी कमजोर पड़ जाते हैं। ऐसे में उसके सामने एक गली के कुत्ते की क्या बिसात। यही खौफ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां एक गली का कुत्ता पिटबुल के सामने खुद को इतना डरा हुआ महसूस करता है कि वह उससे बचने के लिए उसके सामने मरने की एक्टिंग करने लगता है।

ये भी पढ़ें:

पिटबुल डॉग के डर से चुपचाप लेटा रहा कुत्ता

कुत्ते की इस एक्टिंग का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गली का कुत्ता डर के मारे सड़क पर जानबूझकर लेटा हुआ है और बिल्कुल भी हिलडुल नहीं रहा है। पिटबुल के सामने वह ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि उसकी मौत हो चुकी है। पिटबुल डॉग उसे सूंघते और अपने जबड़े में दबाकर उसे खींचते हुए दिखता है। यह देख दो लोग उस पिटबुल डॉग को कंट्रोल करने उसके पास आते हैं और उसके जबड़े से उस गली के कुत्ते को छुड़ाते हैं।

लोगों ने कुत्ते की एक्टिंग की खूब तारीफ की

जब पिटबुल उस कुत्ते को छोड़कर चला जाता है, तब उसकी जान में जान आती है और जैसे ही पिटबुल उस कुत्ते को छोड़कर दूर होता है। वैसे ही वह कुत्ता उठकर वहां से भाग जाता है। कुत्ते के इस नौटंकी वाले वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक करीब 1 लाख लोगों ने देखा और 1600 लोगों ने लाइक किया है। साथ ही कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने उस कुत्ते की एक्टिंग ऑस्कर लेवल की बताई है। वहीं, कुछ लोगों ने उस गली के कुत्ते की चालाकी की भी खूब तारीफ की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article