भारत में ऐसे कई शहर हैं, जिनके उपनाम उस शहर में होने वाले उत्पादन पर होता है। जैसे - संतरों का शहर नागपुर, साइकिल सिटी लुधियाना, डायमंड सिटी सूरत, लेदर सिटी कानपुर, स्टील सिटी जमशेदपुर इत्यादि। आज हम आपको एक ऐसे ही शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे भारत का सीमेंट किंग कहा जाता है। जी हां, यह शहर अपने यहां होने वाले सीमेंट उत्पादन के लिए जाना जाता है। यहां सीमेंट की बहुत बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां हैं। जहां से सीमेंट देश-विदेश हर जगह सप्लाई होता है।
कौन सा है वह शहर?
हम भारत के जिस शहर की बात कर रहे हैं, वह मध्य प्रदेश का सतना जिला है। यहां पूरे देश का करीब 8-9 फिसदी सीमेंट उत्पादन होता है। सतना में हाई क्वालिटी चूना पत्थर और डोलोमाइट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए यहां पर देश के लगभग 10 बड़े-बड़े सीमेंट प्लांट ऑपरेट होते हैं। Jaypee Cement, Birla Cement, Prism Cement जैसी कई कंपनियां सतना में मौजूद हैं। जहां बड़े स्तर पर सीमेंट का उत्पादन होता है।

सीमेंट फैक्ट्री में हो रहा उत्पादन (iStock)
ये भी पढ़ें:
यही है मैहर देवी का मंदिर
सतना में लगे सीमेंट उद्योग यहां की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। सतना में सीमेंट उत्पादन का डंका ना सिर्फ भारत बल्कि विदशों में भी बजता है। सीमेंट उत्पादन के बाद सतना मंदिरों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। इस शहर में विश्व प्रसिद्ध जैन मंदिर और प्रणामी मंदिर भी आपको मिलेंगे। यहीं पर मैहर देवी का मंदिर भी स्थित है। जो त्रिकूट पर्वत पर स्थित है। मां के दर्शन के लिए हर रोज दूर-दूर से लोग आते हैं। मां शारदा माता का मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। साथ ही यहीं पर भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट भी स्थित है।
