Viral Video: मेट्रो में सफर करने वाले हर व्यक्ति का बस एक ही सपना होता है कि काश एक खाली सीट मिल जाए। खासकर पीक ऑवर्स के दौरान जब मेट्रो खचाखच भरी होती है, तो सीट मिलना किसी लॉटरी से कम नहीं लगता। लोग घंटों खड़े होकर सफर करते हैं या किसी के उठने का इंतजार करते हैं। लेकिन, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि समस्या चाहे जितनी बड़ी हो, भारतीयों के पास जुगाड़ (Jugaad Video) उससे भी बड़ा होता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच में सफर कर रहे एक बुजुर्ग को जब बैठने के लिए सीट नहीं मिलती, तो वह ज़रा भी परेशान नहीं होते। वह चुपचाप अपना पिट्ठू बैग नीचे रखते हैं और उसमें से एक फोल्डेबल प्लास्टिक स्टूल निकालते हैं। अगले ही पल, वह बेहद आराम से उस स्टूल को खोलकर मेट्रो के फर्श पर बिछाते हैं और उस पर बैठ जाते हैं। इसके बाद वह बड़े ही इत्मीनान से अपना फोन निकालकर हेडफोन लगाते हैं और सफर का आनंद लेने लगते हैं। कुछ लोग तो बुजुर्ग का जुगाड़ देखकर हैरान रह गए। अब यह वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...
बुजुर्ग का अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे बुजुर्ग ने तो गजब का जुगाड़ भिड़ाया। इंस्टाग्राम पर इस जुगाड़ वीडियो को mini_vlog_metro नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अंकल जी ने साबित कर दिया कि अपनी खुशी और आराम के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि मेट्रो वालों को अब बैग चेकिंग में फोल्डिंग स्टूल भी बैन करना पड़ेगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
