वायरल न्यूज़

VIDEO: नासिक में एक साथ 6,233 लोगों ने की गोदावरी आरती, बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी समुदाय के 6,233 लोगों ने एक साथ गोदावरी आरती कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले 500 से ज्यादा शंख एक साथ बजाने का रिकॉर्ड भी बना था।

Image

गोदावरी नदी के किनारे आरती करते लोग (X/@airnewsalerts)

महाराष्ट्र के नासिक से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यहां हजारों लोगों ने एक साथ मिलकर गोदावरी नदी की आरती की और एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। खास बात यह है कि इस आयोजन में आदिवासी समुदाय के 6,233 सदस्यों ने हिस्सा लिया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ आरती करते देखना अपने आप में बेहद खास नजारा था। इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records) ने भी मान्यता दी है। इस आयोजन के वीडियो (Video) और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं। लोग इसे भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक भागीदारी का शानदार उदाहरण बता रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

6,233 लोगों ने एक साथ की गोदावरी आरती

दरअसल, नासिक में आयोजित इस खास कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के हजारों लोग एक जगह इकट्ठा हुए थे। सभी ने मिलकर गोदावरी नदी की आरती की। बताया गया है कि कुल 6,233 लोगों ने इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सभी लोग एक साथ आरती करते नजर आए। बड़ी संख्या में जलते हुए दीपों और एक साथ गूंजती आरती की आवाज ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की एक साथ भागीदारी ने इस आयोजन को खास बना दिया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि को मान्यता दी है।

शंख बजाने का भी बना था विश्व रिकॉर्ड

नासिक में विश्व रिकॉर्ड बनने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 25 अक्टूबर को भी यहां एक अनोखा आयोजन हुआ था। उस दिन 500 से ज्यादा शंख एक साथ बजाए गए थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शंखों की आवाज गूंजने से वहां मौजूद लोग रोमांचित हो उठे थे। यह आयोजन भी अपने आप में बेहद खास था। लगातार दो बड़े आयोजनों के चलते नासिक सुर्खियों में है। फिलहाल, 6,233 लोगों की गोदावरी आरती का यह विश्व रिकॉर्ड सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। एक साथ इतने लोगों को आरती करते देखना वाकई यादगार नजारा है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article